ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
खेल

रवींद्र जडेजा की जगह इस ऑलराउंडर को मिल सकता है आखिरी टेस्ट में मौका

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का चोटिल होना जारी है। चार मैचों टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले टीम दो अनुभवी खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा। माना जा रहा है कि नेट बॉल के तौर पर टीम के साथ मौजूद वॉशिंग्टन सुंदर को ब्रिसबेन टेस्ट में मौका दिया जा सकता है।

सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए थे। उनके अंगुठे पर पैट कमिंस की एक तेज रफ्तार गेंद जा लगी थी। स्कैन कराने के बाद पता चला कि उनका अंगुठा फ्रैक्चर हो गया है और अब वह आखिरी मैच में नहीं खेल पाएंगे। ब्रिसबेन टेस्ट में उनकी जगह ऑलराउंडर वॉशिंग्टन सुंदर को मौका टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

बुधवार को ब्रिसबेन के गाबा में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर कुछ फैसला लिया जा सकता है। 17 जनवरी से इस मैच को खेला जाना है। सुंदर स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं और वह जडेजा के विकल्प के तौर पर प्लेइंग इलेवन में फिट हो सकते हैं। इसी वजह से उनके टेस्ट डब्यू को लेकर बातें की जा रही है।

भारतीय टीम के पास इस वक्त लगातार खिलाड़ियों को चोटिल होने की वजह से विकल्प बहुत कम बचे हैं। मोहम्मद शमी, उमेश यादव, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, हनुमा विहारी और रवींद्र जडेजा चोटिल हैं। ब्रिसबेन टेस्ट के प्लेइंग इलेवन को मजबूत बनाने के लिए जडेजा की जगह सुंदर को शामिल किया जा सकता है।

सुंदर टी20 टीम का हिस्सा थे लेकिन सीरीज खत्म होने के बाद उनको नेट में गेंदबाजी करने के लिए रोका गया था। इस वक्त वह भारतीय बल्लेबाज के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका में हैं। आर अश्विन भी चोटिल हैं और उनके खेलने पर फैसला चौथे टेस्ट से पहले किया जाना है। ऐसे में सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button