ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाया

मुजफ्फरपुर । साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में  16 वर्षीया किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आग लगाकर उसकी हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना तीन जनवरी, 2021 की बताई गई है । इस मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर पुलिस ने गुलशन कुमार, चंचल कुमार, अभिनय कुमार तथा राजा कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन में बताया कि वे पंजाब स्थित एक कारखाने में मजदूरी करते हैं। तीन जनवरी को मोबाइल फोन पर उन्हें जानकारी मिली कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आग लगाकर छोटी पुत्री की हत्या कर दी गई है ।

छह जनवरी को जब अपने घर पहुंचे तो मामले को सत्य पाया । उनकी दूसरी पुत्री ने घटना के संबंध में बताया कि पांच दिसंबर 2020 की देर रात्रि में उनकी छोटी पुत्री के साथ गुलशन कुमार तथा चंचल कुमार ने दुष्कर्म किया । इस कुकृत्य का वीडियो बना लिया । बराबर शारीरिक संबंध बनाने तथा किसी को बताने पर हत्या करने दी धमकी दी । अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया । तीन जनवरी की सुबह में चारों आरोपितों ने उनके घर के एक कमरे में दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को जला दिया । थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है

पुरानी रंजिश में महिला के साथ हुई मारपीट 

वहीं दरभंगा के जाले में थानाक्षेत्र के नरौछ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई नों-झोंक के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के साथ मारपीट की। विरोध करने पर दुधारू भैंस को जहर दे दिया । पीडि़ता ने मामले में नरौछ निवासी पुरोहण झा, कालिकांत झा, कौशल झा, बिकास झा समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

Related Articles

Back to top button