ब्रेकिंग
Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या... Haryana Weather Alert: हरियाणा में 'नौतपा' से पहले ही झुलसाने लगी गर्मी; इन 11 जिलों में भीषण लू का ... Satna Measles Outbreak: सतना शहर में पैर पसार रहा खसरा; राजेंद्र नगर में मिले कई मरीज, स्वास्थ्य विभ... Twisha Sharma Funeral: भोपाल में ही होगा एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार; भदभदा श्मशान घाट मे... Bhopal Traffic Jam: अयोध्या बायपास पर लगा मीलों लंबा जाम; पेड़ों की कटाई के कारण एक लेन पूरी तरह बंद Indore Water Crisis: इंदौर में पानी के लिए हाहाकार; पुलिस के पैरों में गिरे पार्षद, शहर में जगह-जगह ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रह...
खेल

Spicejet दे रहा है मात्र ₹899 में हवाई यात्रा का मौका, साथ ही मिल रहे 1,000 रुपये तक के वाउचर और अन्य बेनिफिट्स

नई दिल्ली। स्पाइसजेट (SpiceJet) ने नए साल में घरेलू विमान यात्रियों के लिए शानदार ऑफर की पेशकश की है। घरेलू रूट्स पर कंपनी के टिकटों का दाम 899 रुपये से शुरू हो रहा है। स्पाइसजेट ने इसे ‘बेफिक्र सेल’ का नाम दिया है। इस सेल के तहत कम दाम पर बुधवार से लेकर 17 जनवरी के बीच टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि यात्री एक अप्रैल, 2021 से 30 सितंबर, 2021 के टिकटों के लिए इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस सेल के तहत कुछ और बेनिफिट्स देने की भी घोषणा की है।

‘बुक बेफिक्र सेल’ के तहत स्पाइसजेट यात्रा से 21 दिन पहले तक टिकटों की एक बार निशुल्क रिश्डयूलिंग और कैंसलेशन की सुविधा दे रही है।

इसके अलावा यह बजट कैरियर प्रत्येक ग्राहक को प्रति फ्लाइट बेस फेयर की बराबर राशि का एक मुफ्त वाउचर भी दे रहा है। हालांकि, यह वाउचर अधिकतम 1,000 रुपये का हो सकता है।

स्पाइसजेट ने इस संदर्भ में ट्वीट कर कहा है, ”बुक बेफिक्र सेल! 899 रुपये से शुरू हो रहे घरेलू टिकट्स को बुक कीजिए। इसके अलावा बिना किसी शुल्क के टिकट कैंसल करने या डेट चेंज करने की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही अपने टिकट के बेस फेयर के बराबर का फ्री फ्लाइट वाउचर भी प्राप्त कीजिए।”

इसके अलावा स्पाइसजेट ने विभिन्न विमान यात्रियों को ईमेल के जरिए भी इस ऑफर की जानकारी दी है।

स्पाइसजेट ने बताया है कि फ्री फ्लाइट वाउचर 28 फरवरी, 2021 तक वैलिड रहेगा।

इन वाउचर्स को न्यूनतम 5,500 रुपये तक के मिनिमम ट्रांजैक्शन वाली नई बुकिंग में रीडिम किया जा सकेगा। इन वाउचर्स का लाभ एक अप्रैल, 2021 से 30 सितंबर, 2021 के बीच की यात्रा के लिए उठाया जा सकेगा। केवल स्पाइसजेट की ऑफिशियल वेबसाइट से की जाने वाली टिकट बुकिंग के लिए इन वाउचर्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button