ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
टेक्नोलॉजी

केंद्र सरकार ने शुरू की WhatsApp कंट्रोवर्सी की जांच, पेशी में इन सवालों के देने होंगे जवाब

नई दिल्ली। WhatsApp ने अपनी टर्म ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है। WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी 8 फरवरी से लागू होगी। हालांकि WhatsApp की नई पॉलिसी की चौतरफा आलोचना हो रही है, जिसके चलते Facebook ओन्ड कंपनी सरकार की जांच के दायरे में आ सकती है। WhatsApp की नई पॉलिसी की मंजूरी के बाद WhatsApp को Facebook और अपनी अन्य सहयोगी कंपनियों के साथ डेटा शेयर करने की इजाजत मिल जाएगी। वही अगर आप  WhatsApp की नई पॉलिसी को मंजूरी नही देते हैं, तो कंपनी 8 फरवरी के बाद WhatsApp अकाउंट बंद कर देगी। 

सरकार ने शुरू की WhatsApp कंट्रोवर्सी की जांच

Toi की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने WhatsApp अपडेट कंट्रोवर्सी की जांच शुरू कर दी है। सरकार मामले की जानकारी जुटा रही है। साथ ही इस मामले की उच्च स्तर पर आईटी मिनिस्ट्री के साथ बातचीत चल रही है। सरकार डेटा प्रोटेक्शन के मालमे में रेग्यूलेटरी वैक्यूम को लेकर चिंतित है। गौरतलब है कि मौजूदा वक्त में भारत में कोई भी डेटा प्रोटेक्शन लॉ मौजूद नहीं है। डेटा प्रोटेक्शन बिल को संसद भवन से मंजूरी मिलना बाकी है। ऐसे में इस बिल के कानून बनने में अभी वक्त लगेगा। ऐसे में सरकार की तरफ से जल्द WhatsApp को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है

 इन सवालों के देने पड़ सकते हैं जवाब 

केंद्र सरकार की इस पेशी में WhatsApp को कुछ अहम सवालों के जवाब देने पड़ सकते हैं – जैसे कि डेटा प्राइवेसी को लेकर WhatsApp ने भारत और यूरोपियन यूनियन के लिए अलग-अलग नियमों को क्यों लागू किया है। कॉन्फ्रेडेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने भारत सरकार से WhatsApp और Facebook को तत्काल तौर पर प्रतिबंधित करने की मांग की है। इस बीच WhatsApp की तरफ से सफाई दी गई है कि किसी भी पर्सनल चैट साझा नही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button