ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp की नई प्राइवेसी पर तीन माह का विराम, 8 फरवरी के बाद बंद नहीं होगा अकाउंट

नई दिल्ली। WhatsApp ने भारी दबाव के चलते अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को फिलहाल टाल दिया है। ऐसे में अगर यूजर WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को 8 फरवरी तक नहीं मंजूरी देते हैं, तो इसके बावजूद भी WhatsApp अकाउंट बंद नहीं होगा। बता दें कि Facebook ओन्ड मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने 8 फरवरी से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू करने वाली थी, जिसे कंपनी ने अगले तीन माह के लिए टाल दिया है। ऐसे में यूजर के पास नई प्राइवेसी पॉलिसी के रिव्यू के लिए 15 मई 2021 तक का वक्त होगा। बता दें कि 15 मई 2021 को WhatsApp का नया बिजनेस ऑप्शन लॉन्च होगा।

कंपनी ने प्राइवेसी पॉलिसी पर दी सफाई 

Facebook ओन्ड कंपनी के मुताबिक WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूज़र्स में कंफ्यूजन हैं, जिसके चलते इसे स्थगित किया जा रहा है, जिससे यूजर्स को नई प्राइवेसी पॉलिसी को समझने में ज्यादा वक्त मिल सकेगा। WhatsApp नई प्राइवेसी और सिक्योरिटी पॉलिसी की भ्रामक जानकारियों को लेकर हर स्तर पर लोगों को जानकारी पहुंचाना चाहती है। कंपनी ने साफ किया कि 8 फरवरी के बाद भी यूजर का WhatsApp अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं होगा।

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी से लोग हैं नाराज 

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के ऐलान के बाद से ही भारी संख्या में लोग मैसेंजिंग ऐप जैसे Signal और Telegram पर शिफ्ट हो रहे हैं। WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी का ऐलान 5 जनवरी को हुआ था, जिससे WhatsApp यूजर काफी नाराज हैं। साथ ही WhatsApp के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है, जिसमे दावा किया गया है कि WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी भारतीय नागरिकों के राइट टू प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन करती है। इसके अलावा केंद्र सरकार भी WhatsApp को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। ऐसे में WhatsApp के खिलाफ चौतरफा दबाव बन रहा है।

Related Articles

Back to top button