ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
खेल

शोक में हार्दिक पांड्या का परिवार, पिता हिमांशु पांड्या का निधन, क्रुणाल ने छोड़ा टूर्नामेंट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पिता का शनिवार को निधन हो गया। हिमांशु पांड्या के निधन की खबर मिलने के बाद से ही पांड्या परिवार तकलीफ में है। जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनके पिता की मृत्यु हुई। हार्दिक के बड़े भाई इस वक्त बड़ौदी टीम की कप्तानी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं।

पिता के निधन की बुरी खबर मिलने के बाद से ही क्रुणाल काफी दुखी हैं। जानकारी मिलने के बाद क्रुणाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी छोड़ दी है। खबर मिलने के बाद तुरंत वह बायो बबल से बाहर निकल गए। अब इस टूर्नामेंट में वह टीम की तरफ से खेलने नहीं उतर पाएंगे। अब तक उन्होंने टीम की तरफ से चार मैच खेला है। जिसमें चार विकेट हासिल किए हैं जबकि पहले मैच में उत्तराखंड के खिलाफ खेलते हुए क्रुणाल ने 76 रन की तेज पारी भी खेली थी।

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अधिकारी शिशिर हटांगड़ी ने कहा, हां क्रुणाल पांड्या बायो बबल से बाहर निकल गए हैं। यह ये निजी तौर पर दुखी करने वाली घटना है। बडौदा क्रिकेट एसोसिएशन इस दुख की घड़ी में हार्दिक और क्रुणाल के साथ संवेदना रखता है।

हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं वह फरवरी में इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज की तैयारी में जुटे हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए हालिया टी20 और वनडे सीरीज में हार्दिक ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। चोट कि वजह से वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं इसी वजह से उनको टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई थी।

Related Articles

Back to top button