ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
टेक्नोलॉजी

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Belkin ने पेश किये दो शानदार इयरबड्स और चार्जर, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Belkin ने अपने दो शानदार प्रोडक्ट को CES 2021 इवेंट में पेश कर दिया है। यह दोनों प्रोडक्ट Belkin Soundform Freedom इयरबड्स और BoostCharge Pro 2-in-1 हैं। Belkin Boost Charge Pro 2-in-1 कीमत 99.95 डॉलर (करीब 7,300 रुपये) है। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी बिक्री भी मार्च-अप्रैल के दौरान शुरू होगी। Belkin Soundform Freedom TWS इयरबड्स की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स 

Belkin Boost Charge Pro 2-in-1 एक स्टैंड और MagSafe के तौर पर काम करता है। इसे लेटेस्ट iPhone 12 सीरीज के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। यह 15वाट चार्जिंग सपॉर्ट करता है। ग्राहकों को इस चार्जर के साथ एक चार्जिंग पॉड भी मिलेगा जिससे ऐपल एयरपॉड को चार्ज किया जा सकता है। Belkin Soundform Freedom इयरबड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। पानी और नमी से जल्द खराब नहीं होंगे। इसकी बिक्री ग्लोबली मार्च-अप्रैल में होगी। Belkin के नए TWS इयरबड्स में कस्टम ड्राइवर्स और न्वाइज कैंसलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बैटरी 

अगर पावरबैकअप की बात करें, तो Belkin Soundform Freedom TWS इयरबड्स में सिंगल चार्ज में 20 घंटे का बैकअप मिलेगा। यह इयरबड्स Qi वायरलेस चार्जिंग को सपॉर्ट करते हैं। इसमें क्वालकॉम QCC3046 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें My Network ऐप का सपोर्ट मिलता है। इसके मिस्प्लेस होने पर आप इसे आसानी से सर्च कर पाएंगे। वायरलेस चार्जिंग के साथ यह टाइप-सी पोर्ट के साथ वायर चार्जिंग भी सपॉर्ट करता है।

Related Articles

Back to top button