ब्रेकिंग
JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी...
देश

राजस्थान के जालोर में करंट की चपेट में आई यात्रियों से भरी बस, ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत, तकरीबन 3 दर्जन झुलसे

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर संभाग के जालोर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के महेशपुर गांव में यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे की इसमें सवार लोग बुरी तरह झुलस गए पूरी बस आग की चपेट में आने से ड्राइवर समेत 6 लोगों के मौत की सूचना है ।वही बस में सवार तकरीबन सभी लोग झुलसे हैं, जिनको इलाज के लिए जालौर भिजवाया गया है। वहीं कुछ गंभीर लोगों को जोधपुर लाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला महेशपुर गांव पहुचा, और राहत बचाव कार्य शुरू किए। यह सभी लोग जैन समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं जो कि तीर्थाटन पर थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जालोर जिले के महेशपुर गांव में भीषण हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी हुई दो बसें रास्ता भटकीं और एक गांव में पहुंच गई। वहां रास्ते में बिजली के तार झूलते देख ड्राइवर ने बस रोक दी। बस का कंडक्टर या खलासी बस की छत पर पहुंचा और एक डंडे की मदद से बिजली के तार को ऊपर उठा कर बस को निकालने की कोशिश की जा रही थी।इसी दौरान डंडे से बिजली का तार झटक कर बस से अटक गया। जिससे कि बस में करंट दौड़ गया। इसके बाद बस में सवार अन्य लोग भी करंट की चपेट में आए और देखते ही देखते बस में भी आग पकड़ ली।

सभी जैन समुदाय के लोग थे सवार

इस हादसे में बस में सवार सभी लोग जैन समुदाय से संबंधित थे जो कि तीर्थटन पर निकले थे ।मृतकों की पहचान के लिए पुलिस ने प्रयास तेज किये है। हादसे में ब्यावर निवासी सोनल (44), सुरभि ( 25 ) , ब्यावर निवासी चांद देवी ( 65 ) , अजमेर निवासी राजेन्द्र , और ड्राइवर धर्मचदं जैन व एक अन्य की मौत हो गई , जबकि बस में सवार अन्य लोग झुलसे हैं। जिनको जालोर भेज गया है। गंभीर झुलसे लोगो को जोधपुर रेफर किया गया है।

नाकोड़ा दर्शन कर निकले थे श्रद्धालु

दो बसों में सवार यह सभी श्रद्धालु अजमेर और ब्यावर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वे बाड़मेर के नाकोड़ा में दर्शन करने के बाद जालोर के मांडोली में जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे । मगर यहां से ब्यावर जाते समय रास्ता भटककर महेशपुरा गांव पहुंच गए । वहां बिजली तार की चपेट में आने से हादसा हो गया । नाकोड़ा दर्शन करने के बाद यह सभी जालौर के रामसीन क्षेत्र में बने जैन मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। लेकिन गूगल मैप के जरिए रास्ता भटकने के बाद यह महेशपुर गांव में पहुंच गए जहां बिजली के तारों के संपर्क में आने से पूरी बस में करंट फैल गया और बाद में आग लग गई जिससे यह हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button