ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
देश

स्टेचू ऑफ यूनिटी तक चलेंगी 8 ट्रेन, पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की गगनचुंबी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए गुजरात के केवडि़या गांव जाने में अब आसानी होगी। दिल्ली से अब केवडि़या गांव के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री हजरत निजामुद्दीन सहित आठ अन्य स्टेशनों से केवडि़या के लिए चलने वाली ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और रेल मंत्री पीयूष गोयल शामिल होंगे।

इस ट्रेन के चलने से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य शहरों के लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने जाने में आसानी होगी। अभी वहां तक सीधी ट्रेन नहीं थी, लोगों को वडोदरा के बाद सड़क मार्ग से जाना पड़ता था। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यह भी अन्य ट्रेनों की तरह विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी। यात्रियों को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड की वेबसाइट या मोबाइल एप से टिकट बुक कराना होगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नर्मदा जिले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बने नए केवडिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि पीएम इसके साथ ही वडोदरा को केवडिया से जोड़ने वाली एक ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।

केवडिया स्टेशन भारत की पहली ग्रीन बिल्डिंग

पीएम मोदी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि रविवार के कार्यक्रम के दौरान रेलवे से संबंधित अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसमें दाभोई, चंदोद और केवडिया के नए स्टेशन भवन शामिल हैं।आपको खुशी होगी कि केवडिया स्टेशन भारत का पहला ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन है।

इन स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के केवड़िया के लिए वाराणसी, दादर, दिल्ली, अहमदाबाद, रीवा और चेन्नई स्टेशनों से एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना करेंगे। अहमदाबाद-केवड़िया जनशताब्दी ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी होगा। इसे विशेष रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेन की यात्रा को सुंदर और यादगार बनाने के लिए बनाया गया है।

प्रधानमंत्री इन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

1- 09103/04 केवडिया से वाराणसी महामना एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

2-02927/ 28 दादर से केवडिया दादर केवडिया एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

3-09247/ 48 अहमदाबाद से केवडिया, जनशताब्दी एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

4-09145 /46 केवडिया से हजरत निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (सप्ताह में 2 दिन)

5-09105/06 केवडिया से रीवा, केवडिया रीवा एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

6-09119/20 चेन्नई से केवडिया, चेन्नई केवडिया एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

7-09107/08 प्रतापनगर से केवडिया मेमू ट्रेन (प्रतिदिन)

8- 09109/10 केवडिया से प्रतापनगर मेमू ट्रेन (प्रतिदिन)

Related Articles

Back to top button