ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह, शाम और रात के समय घना कोहरा छाया रहता है। दिल्ली का तापमान न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, पश्चि राजस्थान के चुरु में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना अगले दो-तीन दिनों तक अभी भी बनी हुई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर भी चल रही है। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के चुरु में रविवार को 1.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। वहीं, पहाड़ों में भारी बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के शिमला, मनाली और उत्तराखंड के कई इलाके बर्फ की चादर में ढके हुए हैं।

तमिलनाडु में जनवरी में हुई रिकॉर्ड बारिश

दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो यहां आइएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों यानी 19 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अभी तक पूरे तमिलनाडु राज्य में जनवरी की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। जनवरी के दौरान तमिलनाडु में इस महीने में कुल बारिश 15.5 मिली मीटर (एमएम) दर्ज की गई। तमिलनाडु के 37 जिलों में 1 से 14 जनवरी के बीच जनवरी में सबसे अधिक बारिश हुई है।

इन क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता हो सकती है खराब

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तरी, उत्तर-मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ स्थानों पर घने कोहरे की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान से लेकर उत्तर बंगाल तक, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, रविवार को पूरे भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य या औसत से अधिक देखने को मिला है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रहेगी, जो कि पश्चिमी और पूर्वोत्तर भारत में हवा की स्थिति खराब देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button