ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
खेल

पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को रौंदा, जो रूट ने ठोका दोहरा शतक

नई दिल्ली। SL vs Eng: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने मेजबान टीम को धराशायी कर दिया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 7 विकेट के अंतर से जीता है। इंग्लैंड के लिए कप्तान जो रूट ने दोहरा शतक जड़ा। इसी के दम पर उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। सीरीज का अगला मैच 22 जनवरी से गॉल के ही मैदान पर खेला जाएगा।

इस मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका की टीम नियमित कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के बिना मैदान पर उतरी थी। उनकी अनुपस्थिति में दिनेश चांदीमल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, श्रीलंका की टीम 135 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड के लिए डोम बेस ने 5 विकेट चटकाए थे, जबकि श्रीलंका की ओर से 28 रन कप्तान चांदीमल ने बनाए थे।

135 रन के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 117.1 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 421 रन बनाए थे। इसमें से 228 रन अकेले कप्तान जो रूट ने बनाए। 73 रन की पारी डेनियल लॉरेंस ने खेली। 47 रन जॉनी बेयरेस्टो ने बनाए। इस तरह इंग्लैंड की टीम को पहली पारी के आधार पर 286 रन की बढ़त मिली थी। श्रीलंका के लिए 4 विकेट दिलरुवान परेरा, 3 विकेट लसिथ एंबुलडेनिया और दो विकेट असिथा फर्नांडो ने चटकाए।

286 रन की बढ़त देने के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 359 रन बनाए, जिसमें से 111 रन थिरिमाने के बल्ले से निकले। 71 रन की पारी एंजलो मैथ्यूज ने खेली, जबकि 62 रन कुसल परेरा ने बनाए। इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 74 रन का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने 24.2 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। जॉनी बेयरेस्टो 35 रन बनाकर और डेनियल लॉरेंस 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

Related Articles

Back to top button