ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
मनोरंजन

‘धाकड़’ बनकर कंगना रनोट मचा रहीं क़त्ले-आम, इस तारीख़ को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में अपने तीख़े ट्वीट्स के लिए मशहूर कंगना रनोट अब बड़े पर्दे पर क़त्ले-आम मचाने वाली हैं। कंगना ने अपनी आने वाली फ़िल्म धाकड़ का फ़र्स्ट लुक जारी किया है और रिलीज़ डेट बतायी है। पोस्टर पर कंगना का ख़ूंखार अंदाज़ नज़र आ रहा है।

धाकड़ एक स्पाई-एक्शन फ़िल्म है, जिसमें पंगा एक्ट्रेस स्पेशल एजेंट अग्नि के रोल में दिखेंगी। फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर कंगना हाथ में समुराई है और बैकग्राउंड में रक्त-रंजित लाशों के ढेर देखकर उनके बेख़ौफ़ किरदार का अंदाज़ा लगता है। पोस्टर से ऐसा आभास होता है कि धाकड़ हॉलीवुड फ़िल्म किल-बिल की तर्ज़ पर बनायी गयी है। कंगना ने पोस्टर शेयर करके लिखा-  वो बेख़ौफ़ और ख़तरनाक है। वो एजेंट अग्नि है। भारत की पहली नायिका प्रधान एक्शन-थ्रिलर धाकड़ पहली अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में आएगी। फ़िल्म को गांधी जयंती की छुट्टी का फ़ायदा मिलेगा।

धाकड़ को रजनीश राज़ी घई निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग फ़िलहाल मध्य प्रदेश में जारी है। रज़नीश इससे पहले विज्ञापन फ़िल्में बनाते रहे हैं। फ़िल्म का निर्माण सोहेल मकलाई कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल भी फ़िल्म का हिस्सा हैं। इस फ़िल्म को विश्व स्तर का बनाने के लिए अब इसमें जाने-माने अंतरराष्ट्रीय डीओपी (डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी) तेत्सुओ नगाता (Tetsuo Nagata) को जोड़ा गया है। जापानी मूल के नगाता फ्रेंच डायरेक्टर हैं और एकेडमी अवॉर्ड विनिंग फ़िल्मों के लिए मशहूर हैं। धाकड़ की घोषणा एक टीज़र के साथ 2019 में की गयी थी।

कंगना इसके अलावा तेजस की भी शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वो वायु सेना की अधिकारी के किरदार में नज़र आएंगी। जयललिता की बायोपिक थलाइवी पूरी हो चुकी है और इस साल रिलीज़ होने वाली है। कंगना की आख़िरी बॉक्स ऑफ़िस रिलीज़ पंगा है, जो 2020 की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी। कुछ दिनों पहले कंगना ने मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लीजेंट ऑफ़ दिद्दा का एलान भी किया था।

Related Articles

Back to top button