ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार का स्पष्ट रुख: 58 वर्ष की आयु पूरी कर चुके दिव्यांग कर्मचारियों को नहीं मिलेगी दोबारा ... यमुनानगर में भव्यता के साथ मनाया गया छठ महापर्व, सीएम नायब सैनी ने की दो नए घाट बनाने की घोषणा भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बदली रीट्रीट सेरेमनी की समय सारणी, अब शाम 4:30 बजे होगी शुरू पंजाब में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे शिक्ष... श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में गुरदासपुर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, आईएसआई कनेक्शन उजागर तलवंडी साबो में आज हो रही है एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों के पुनर्चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए असला जमा कराने के निर... छठ महापर्व के बाद भी जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही भारी भीड़, कई ट्रेनें चल रही हैं विलंब से बूथगढ़ गांव में नशा तस्करों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों और निहंग सिखों का गुस्सा पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कर्मचारियों की 16 नवंबर से होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित
देश

फुटपाथ पर सो रहे 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत, PM ने जताया दुख; पीड़ित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा

सूरत। गुजरात में सूरत के कोसांबा इलाके में एक ट्रक की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, “सभी मृतक मजदूर थे और वे राजस्थान के रहने वाले बताये जा रहे हैं।” ये सभी मजदूर सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे कि तभी एक ट्रक ने इन्‍हें बेरहमी से कुचल दिया। जिससे 15 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सूरत के स्‍मीमेर अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने भी सूरत में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। पीएम मोदी ने घायलों के भी जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्‍येक पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 दिए जाने की घोषणा की गई है।

राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे का शिकार हुए बांसवाड़ा, राजस्थान के मजदूरों की मौत पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

कैसे हुआ हादसा

ये दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह सूरत के पालोद गांव में हुआ जब ये मजदूर सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे। उसी समय गन्‍ने से भरा ट्रैक्‍टर और ट्रक आमने सामने आ गए और ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक फुटपाथ पर गहरी नींद सो रहे मजदूरों पर चढ़ गया जिससे 13 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों में से दो मजदूरों की मौत की खबर है जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्‍या अब 15 हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button