ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

Sunny Leone ने शूटिंग के वक्त बोल्ड सीन करने को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘सेट पर हर कोई आपको…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सनी लियोनी इन दिनों अपनी वेब सीरीज बुलेट्स को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस वेब सीरीज में पहली बार उनका एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बीच सनी लियोनी ने फिल्मों में अपने बोल्ड सीन और किरदारों को लेकर बड़ी बात बोली है। वह फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कई बड़े कलाकारों के साथ अभिनय करके काफी सुर्खियां बटोरी चुकी हैं।

सनी लियोनी ने अंग्रेजी वेब साइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के अलावा फिल्मी करियर को लेकर ढेर सारी बातें साझा कीं। इंटरव्यू में अभिनेत्री से पूछा गया, ‘आपने फिल्मों में बोल्ड किरदार किए हैं, जो हर किसी के लिए इतना आसान नहीं है, क्या आप अपने आसपास के क्रू सदस्यों के सामने ऐसा करते समय सतर्क रहती हैं?’

इस सवाल पर सनी लियोनी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘बोल्ड किरदार या ऐसे दृश्य करना जो अंतरंग या केंद्रीय हैं मुझे लगता है कि यह पेशे का हिस्सा है। हम सभी ने बहुत सारी फिल्में और शो देखे हैं। जहां बोल्ड सीन निश्चित रूप से सबसे ज्यादा होते हैं। अगर आप डिज्नी शो को नहीं जानते हैं तो। निश्चित रूप से बोल्ड सीन फिल्मों या शो का एक हिस्सा है और मुझे लगता है कि यह पेशे से जुड़ा हुआ है। जब आप काम करते है तो यह सुनिश्चित है कि आप सहज महसूस करते हैं। बाकि निश्चित रूप से सेट पर हर कोई आपको सहज महसूस करवाता है।’

इसके अलावा सनी लियोनी ने अपने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी को लेकर और भी कई सवालों के जवाब दिए हैं। बात करें उनकी वेब सीरीज बुलेट्स की तो इस सीरीज में उनके साथ अभिनेत्री करिश्मा तन्ना मुख्य भूमिका में हैं। वेब सीरीज बुलेट्स में यह दोनों अभिनेत्रियां जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। बुलेट्स का निर्देशन देवांग ढोलकिया ने किया है।

सीरीज में सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना, टीना और लोलो नाम के किरदार निभा रही हैं, जो दो देशों के बीच होने वाली हथियारों की अवैध डील को रोकने के मिशन पर निकली हैं। इसके लिए उन्हें एक ताकतवर विलेन का सामना करना पड़ता है, जो एक नेता है। वेब सीरीज बुलेट्स पहले 30 अक्टूबर को स्ट्रीम की जाने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अचानक तारीख बदलने का फैसला किया गया।

आपको बता दें, पहले वेब सीरीज बुलेट्स का नाम टीना और लोलो रखा गया था लेकिन बाद में इसको बदल दिया गया। इस वेब सीरीज में सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना के अलावा दीपक तिजोरी, विवेक वासवानी, अमान एफ ख़ान, ताहा शाह और मोहन कपूर सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

Related Articles

Back to top button