ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
टेक्नोलॉजी

Reliance Jio ने 11 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, अब कम कीमत में मिलेगा अधिक डाटा

नई दिल्ली। देश की दिग्गज टेलीकाॅम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए लगभग हर बजट में प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पेश कर चुकी है। यहां तक कि आपको यहां बेहद ही कम कीमत में डाटा वाउचर भी मिल जाएंगे। इसके अलावा कंपनी आए दिन अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए नए प्लान पेश करने के साथ ही पुराने प्लान में भी कोई न कोई बदलाव करती रहती है। वहीं अब जियो ने अपने 11 रुपये वाले सबसे सस्ते डाटा वाउचर को रिवाइज किया है। जिसके बाद इसमें यूजर्स इसमें अधिक डाटा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

11 रुपये वाले पैक में मिलेगा अधिक डाटा

Reliance Jio ने अपने सबसे सस्ते 11 रुपये वाले डाटा वाउचर को रिवाइज किया है। जिसके बाद इस वाउचर में यूजर्स को 1 GB डाटा की सुविधा मिलेगी। जबकि अभी तक इसमें केवल 800 MB डाटा उपलब्ध कराया जा रहा था। बता दें कि इस प्लान की कोई वैलिडिटी नहीं है। यूजर्स अपने प्लान में साथ मिलने वाले डाटा की लिमिट खत्म होने पर इसे एड-ऑन डाटा के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और यह आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक उपलब्ध रहेगा।

बता दें कि अन्य टेलीकाॅम कंपनियों की तुलना में 11 रुपये में मिलने वाला यह सबसे सस्ता डाटा प्लान है जो कि Reliance Jio उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा Reliance Jio के सबसे सस्ते डाटा वाउचर प्लान की लिस्ट में 3 अन्य प्लान शामिल हैं। जिसमें 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये वाले पैक हैं। इनमें 21 रुपये वाले पैक में यूजर्स को 2 GB डाटा की सुविधा मिलेगी। जबकि 51 रुपये वाला पैक 6 GB डाटा के साथ आता है। वहीं 101 रुपये वाले पैक में 12 GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। ये सभी प्लान अनलिमिटेड हैं और आप अपने मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के साथ इनका उपयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button