ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

राहुल का शिवराज से सवाल- हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहराई जाएगी, कमलनाथ ने भी घेरा

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक बार फिर से पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला जहां प्यारे मियां कांड में यौन शोषण पीड़िता नाबालिग बच्ची की मौत के बाद शव उसके परिजनों को सौंपने की बजाय पुलिस सीधे श्मशानघाट ले गई और अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पीड़िता के परिजनों ने जहां पुलिस पर मिलीभुगत के आरोप लगाए हैं वहीं बालिका गृह के प्रशासन पर बच्ची को जहर देकर मारने की भी बात कही है। अब इस मामले में सियासत भी गर्मा गई है। मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

PunjabKesari

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, हाथरस जैसी अमानवीयता कितनी बार दोहरायी जाएगी? भाजपा सरकार महिला सुरक्षा में तो फ़ेल है ही, पीड़िताओं और उनके परिवार से मानवीय व्यवहार करने में असमर्थ भी है।

वही पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि बेहद निंदनीय, बेहद शर्मनाक ….शिवराज सरकार में भांजियां कहीं भी सुरक्षित नहीं ? प्रदेश की राजधानी में यौन शोषण की शिकार मासूम बच्चियां बालिका गृह में भी सुरक्षित नहीं ? कितनी अमानवीयता, मृत पीडिता को उसके घर तक नहीं जाने दिया,उससे अपराधियों जैसा व्यवहार ?उसके परिवार को अंतिम रीति- रिवाजों से भी वंचित किया गया, यह कैसी निष्ठुर व्यवस्था ? कहां है ज़िम्मेदार ? प्रदेश को कितना शर्मशार करेंगे?

वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए, वहीं बाक़ी बालिकाओं को भी पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की मांग की और कहा कि उनके इलाज की भी समुचित व्यवस्था हो। साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

बता दें कि प्यारे मियां यौन शोषण मामले में 5 फरियादी बालिका गृह में रह रही हैं। उनमें से एक नाबालिग को नींद की गोलियां खा लेने के कारण सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि बालिका गृह में बच्ची को जानबूझ कर नींद की गोलियां दी गई है। बताया जा रहा है इसी बच्ची ने प्यारे मियां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। प्यारे मियां अखबार वाले पर आरोप था कि वह नाबालिग बच्चियों को नशा देकर यौन शोषण करवाता था।

Related Articles

Back to top button