ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर होगा राज्य पुलिस अकादमी का नाम

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आज 125वीं जयंती पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का नामकरण सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की हैं।

बघेल ने आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर पर यहां इसकी घोषणा करते हुए कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए सशस्त्र संघर्ष का रास्ता अपनाया। दुनिया का भ्रमण कर आजाद हिंद फौज की स्थापना की। वे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके स्मरण से ही जोश का संचार हो जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले पुलिस अधिकारी उनसे प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित होंगे।

पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने कहा कि राज्य पुलिस अकादमी के मुख्य द्वार पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी भी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता योजना मंत्री अमरजीत भगत ने की। मुख्यमंत्री के चारो सलाहकार प्रदीप शर्मा, विनोद वर्मा,रुचिर गर्ग और राजेश तिवारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button