ब्रेकिंग
ईरान संकट: युद्ध की आशंका के बीच भारतीयों की निकासी की तैयारी, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान जयपुर में गूंजी भारतीय सेना की हुंकार: आर्मी डे परेड में 'ऑपरेशन सिंदूर' के पराक्रम से थर्राया दुश्म... वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा- 'हटाए गए नाम सार्वजनिक करें और आपत्ति दर्ज करने ... दिल्ली vs गुरुग्राम vs नोएडा: किसके बैंक खाते हैं ज्यादा भारी? RBI की रिपोर्ट ने साफ की तस्वीर खगड़िया में खूनी इश्क: साढू के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश, ससुराल आए पति की गोली मारकर हत्या दिल्ली ऑटो फेस्टिवल को राहत: हाईकोर्ट ने प्रदूषण की दलील नकारी, सुनवाई से इनकार की जानें बड़ी वजह वीजा स्कैम केस: दिल्ली HC में आज क्यों नहीं हो सकी सुनवाई? कार्ति चिदंबरम की याचिका पर अब सबकी नजर सावधान! गुजरात में मौत का जाल बुन रहा मांझा: 48 घंटे में 6 ने गंवाई जान, 800 से ज्यादा पहुंचे इमरजें... "महाराष्ट्र का 'महाराज' कौन? एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया, बहुमत के करीब पहुंची BJP श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के बाद सामने आई CM भगवंत मान की पहली तस्वीर
देश

केरल में तेंदुए को मारकर खाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार, खाल-पंजे और दांत जब्त

इडुक्की। केरल, जहां पिछले साल एक हथिनी के साथ बर्बरता का मामला पूरे हिंदुस्तान में छा गया था, जिसके दर्द को सभी देशवासियों ने महसूस किया उसी केरल में एक बार नई घटना सामने आई है। केरल के इडुक्की जिले में एक तेंदुए को मारकर उसका मांस खाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इडुक्की जिले में पांच ग्रामीणों पर एक तेंदुए को मारकर उसका मांस खाने का आरोप लगा है। वन अधिकारियों ने बताया कि इडुक्की जिले के मनकुलम के रहने वाले पांच लोगों को तेंदुए का मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना 20 जनवरी को इडुक्की जिले के मनकुलम क्षेत्र में हुई थी। पांचों आरोपियों की पहचान विनोद, कुरीकोज, बीनू, कुंजप्पन और विंसेंट के रूप में हुई, जिन्हें मनकुलम वन रेंज अधिकारी उधय सुरियान ने गिरफ्तार किया। सुरियान ने कहा कि विनोद ने अपने घर के आसपास जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए एक जाल रखा था, जो एक जंगल के पास स्थित है।

वन अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के जाल में फंसने के बाद, विनोद और अन्य ने जानवर को मार डाला उसका मांस पकाया और उसका सेवन किया। उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने जानवर के दांत, नाखून और त्वचा को अलग रखा क्योंकि वे उन्हें बेचना चाहते थे।

आरोपियों ने तेंदुए को क्यों मारा ?

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के फार्म में घुसने से ये लोग बहुत ही परेशान थे। बुधवार(20 जनवरी) को इन लोगों ने तेंदुए के बच्चे को पकड़ लिया और उसकी हत्या करके उसके मांस को पका कर खा लिया

गौरतलब है कि केरल में पिछले साल एक हथिनी के बर्बरता ने पूरे हिंदुस्तान को दर्द दिया था। केरल के मलप्पुरम में कुछ लोगों ने गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button