ब्रेकिंग
Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1... Seoni Pride: उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भाजपा नेताओं और समर्थकों ने दी बध... MP News Update: स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को होगा... UP Law and Order: नवरात्रि में उमड़ी भीड़ सुरक्षा पर जनता के भरोसे का प्रतीक – मुख्यमंत्री योगी आदित... Pilibhit Firing Case Update: पीलीभीत गोलीकांड में मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता हिरासत में, कस्बे में भारी... Bihar Police Action: बाइक राइडर गुलशन मर्डर मिस्ट्री का अंत, आपसी रंजिश और बदले की भावना में रची गई ... Rajasthan Crime Update: जयपुर के जामडोली में युवक ने किया सुसाइड, पुलिस और ससुराल वालों की प्रताड़ना... Supreme Court News: राहुल गांधी की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और शिकायतकर्त... Mumbai Infrastructure Update: मुंबई रीजन में नया ट्रांसपोर्ट सिस्टम, विरार में 3.1 किमी का एजीटी कॉर... Jagdalpur News: विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की अनोखी परंपरा, आमाबाल के दौलत कुमार नाग बने जोगी
मनोरंजन

Bigg Boss 14: शो में सिद्धार्थ शुक्ला ने ली धमाकेदार एंट्री, घर में घुसते ही राहुल वैद्य की लगाई जमकर क्लास

नई दिल्ली। टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 का इस बार वीकेंड का वार का एपिसोड काफी दमदार होने वाला है। इस बार वीकेंड का वार के एपिसोड में बिग बॉस 13 के विजेता और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी शो के प्रसारित चैनल कलर्स टीवी ने खुद दी है। कलर्स टीवी ने बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है।

इस वीडियो प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला की धमाकेदार एंट्री होते हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं शो में पहुंचकर उन्होंने राहुल वैद्य की जमकर क्लास भी लगाई और अभिनव शुक्ला का साथ देते हुए भी दिखाई दिए हैं। जारी हुए वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है बिग बॉस 14 में पहुंचकर सिद्धार्थ शुक्ला वीडियो कॉल के जरिए घरवालों को दर्शकों द्वारा पूछे गए सवालों को दिखाएंगे। जिसके बाद बिग बॉस 14 के सभी कंटेस्टेंट से सिद्धार्थ शुक्ला सवाल-जवाब भी करते हैं।

वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि एक दर्शक राहुल वैद्य के लिए बोलती हैं कि राहुल शो में अभिनव को बोलते हैं कि बिना कुछ किए शो में आ गए। मैं पूछना चाहती हूं कि राहुल ने ऐसा क्या तीर मारा है शो में रहकर। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला राहुल वैद्य की क्लास लगाते हुए कहते हैं कि तेरे अंदर विनर वाली ऐसी क्या क्वालिटी है जो अभिनव में नहीं है। इस पर राहुल कहते हैं कि मैं ऐसे कैसे बता हूं मेरे अंदर क्या क्वालिटी है।

इस पर सिद्धार्थ शुक्ला राहुल से कहते हैं कि जब तू अपने अदर की क्वालिटी नहीं बना सकता तो अभिनव शुक्ला के बारे में कैसे बता सकता है। सिद्धार्थ शुक्ला की यह बातें सुनकर राहुल वैद्य और बिग बॉस 14 में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स भी हैरान हो जाते हैं। बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button