ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया को एंटी सोशल बताया, कहा-अनाप-शनाप गंदी बातें करते हैं लोग

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  ने रविवार (24 जनवरी) को एक बार फिर कहा कि सोशल मीडिया (Social Media)  पर एंटीसोशल (anti social)  काम हो रहा है। अनाप-शनाप बातें लिखी जा रही और गंदी भाषा (dirty language) का प्रयोग हो रहा। मन सकारात्मक (positive)  नहीं रहेगा तो समाज (society) आगे नहीं बढ़ सकता। ऐसे लोग आगे अपने माता-पिता का भी ध्यान नहीं रखेंगे। कुछ लोग कुछ हासिल करने के चक्कर में अनाप-शनाप करते हैं। कुछ लोग प्रचार पाने की मंशा से मेरे खिलाफ अंड-बंड (as per their whims and fancy) बोलते रहते हैं। मैं उनकी बातों का नोटिस नहीं लेता। अगर मेरे खिलाफ बोलने से प्रचार (publicity) मिलता है तो मौज में रहें वे लोग। जदयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में कर्पूरी जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

 गौर से देखिए, बिहार का विकास

जब तक उनके हाथ में काम है तब तक वह लोगों की सेेवा करते रहेंगे। कुछ लोग सत्ता का सुख लेना चाहते हैं पर मेरे लिए सत्ता का मतलब है सेवा। हम लगातार यह कहते रहे हैं कि लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। मैंने किसी की उपेक्षा नहीं की है। बिहार आगे बढ़ रहा है। इसे गौर से देखिए।

  लोगों के बीच जाकर पूरी बात बताएं

मुख्यमंत्री ने जयंती समारोह में मौजूद जदयू के लोगों से यह अपील किया कि लोगों के बीच जाकर पूरी बात बताएं। नयी पीढ़ी को यह बताएं सरकार क्या-क्या कर रही है। हम चाहते हैं कि नयी टेक्नोलॉजी का सदुपयोग हो। लोगों के बीच जाने से यह भी मालूम हो सकेगा कि कौन सा काम ठीक से नहीं हो रहा। एकजुट होकर लोग काम करें। यह भी स्वाभाविक है कि जब काम होने लगता है तो लोगों का मन यह करता है कि काम और हो। लोगों से जब बात करते रहेंगे तो इस बारे में जानकारी बढ़ेगी

कर्पूरी के विचारों को धरातल पर उतारा जा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कर्पूरी ठाकुर के विचार को धरती पर उतारने की दिशा में प्रयत्नशील रहते हैं। जो पीछे थे उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए काम किया गया। हर तबके के उत्थान के लिए काम हो रहा। कोविड-19 को ले चल रहे अभियान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमलोगों की उम्मीद है कि कुछ महीनों में इससे मुक्ति मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button