ब्रेकिंग
नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल PM और FM दोनों ने पंजाब को किया निराश"; बजट पर भड़के कांग्रेस नेता आशु, केंद्र सरकार पर लगाए पक्षपात... AI के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहा था पैसे; साइबर पुलिस ने ब्लैकमेलर को किया गिरफ्तार, जानें पू... हिमाचल में चिट्टा तस्करी का 'बड़ा मगरमच्छ' गिरफ्तार; पंजाब से जुड़े हैं नशे के तार, पुलिस का बड़ा खु... पंजाब की राजनीति में खलबली! खैहरा ने केजरीवाल से मांगा 1.75 करोड़ का हिसाब; AAP सरकार को घेरा शर्मनाक! लुधियाना में पति ने पार की क्रूरता की हदें, मारपीट के कारण अजन्मे बच्चे ने तोड़ा दम; पूरे इ... राम रहीम का पैरोल पर बाहर आते ही लाइव सत्संग; हरियाणा-पंजाब समेत 11 प्रमुख केंद्रों पर हुआ ऑनलाइन का... डबल इंजन सरकार में हरियाणा खाली हाथ"; बजट पर बरसे दीपेंद्र हुड्डा— बोले, सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले...
देश

हरियाणा के बहुचर्चित महम कांड में आज फैसला- अभय चौटाला व अन्‍य पर फिर केस चलेगा या नहीं

रोहतक। एक समय हरियाणा की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले बहुचर्चित महम कांड में आज रोहतक की अदालत फैसला सुनाएगी। अदालत के फैसले से तय होगा कि महम कांड़ में इनेलाे नेता अभय चौटाला और अन्‍य लाेगों के खिलाफ दोबारा केस शुरू होगा या नहीं। 27 फरवरी 1990 को हुए इस बहुचर्चित महम कांड को लेकर कोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें लगी हुई है।

27 फरवरी 1990 को महम उपचुनाव के दौरान बैंसी में हुआ था बवाल

 बता दें कि 27 फरवरी 1990 में महम उपचुनाव के दौरान बैंसी गांव में बवाल हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस उपचुनाव में तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला उम्‍मीदवार थे। यह मामला बंद हो गया था, लेकिन केस फिर शुरू करने के लिए सितंबर 2018 में सेशन कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई। इस याचिका में इनेलो नेता अभय चौटाला और उस समय डीआइजी रहे शमशेर सिंह समेत कई अन्य पर आरोप लगाए गए हैं।

 इनेलो नेता अभय चौटाला और रिटायर्ड डीआइजी समेत कई पर है आरोप

 2018 से इस मामले पर राहेतक की अदालत में कई बार सुनवाई हो चुकी है। इनेलो नेता अभय चौटाला सहित कई महत्‍वपूर्ण लोगों के नाम जुड़े होने के कारण यह मामला तभी से काफी सुर्खियों में है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू वाइके बहल की कोर्ट इस पर अपना फैसला सुनाएगी।

यूं चला घटनाक्रम

– 27 फरवरी 1990 को महम में विधानसभा का उपचुनाव हुआ था। चुनाव के दौरान बैंसी गांव में बवाल हो गया था। इसमें खरक जाटान गांव निवासी रामफल के बड़े भाई हरिसिंह समेत कई लोगों की मौत हो गई थी।

– 1 मार्च 1990 को महम थाने में आजाद उम्मीदवार धर्मपाल दांगी की तरफ से 76 नंबर एफआइआर दर्ज कराई गई। इसमें इनेलो नेता अभय चौटाला, डीआइजी शमशेर सिंह, एएसपी सरेश चंद्र और डीएसपी सुखदेव राज राणा, दरियापुर निवासी भूपेंद्र उर्फ भूप्पी, दौलतपुर निवासी पप्पू और फतेहाबाद जिले के गिल्लाखेड़ा निवासी अजित सिंह पर केस दर्ज दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआइटी का गठन किया। जिसमें बैंसी स्कूल के चपरासी से लेकर अन्य कई लोगों के बयान लिए गए।

– 10 दिसंबर 1995 को एसआइटी ने इस मामले की अनट्रेस रिपोर्ट दे दी। 28 अगस्त 2003 को इस मामले की जांच भी बंद कर दी गई।

– 3 नवंबर 2016 को हरि सिंह के भाई हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड एएसआइ रामफल ने एसपी को शिकायत दी। जिसमें इससे संबंधित केस के दस्तावेज मांगे गए और साथ ही दोबारा से केस शुरू करने की मांग की।

– 31 मार्च 2017 को महम कोर्ट में क्रिमिनल शिकायत डाली गई, जिसमें इनेलो नेता अभय चौटाला समेत अन्य को भी आरोपित बताया गया।

– 12 जून 2018 में महम कोर्ट ने इस शिकायत को खारिज कर दिया।

– 7 सितंबर 2018 को महम कोर्ट के आदेश के खिलाफ रोहतक सेशन कोर्ट में रिविजन फाइल की गई। यह मामला तभी से कोर्ट में विचाराधीन है।

इनेलो नेता को भेजे गए 15 नोटिस
इनेलो नेता की तरफ से अधिवक्ता विनोद अहलावत और दूसरे पक्ष की तरफ से अधिवक्ता जितेंद्र हुड्डा पैरवी कर रहे हैं। 7 सितंबर 2018 को सेशन कोर्ट में रिवीजन फाइल होने के बाद कोर्ट की तरफ से इनेलो नेता समेत अन्य आरोपितों को 15 बार नोटिस भेजे गए। इसके बाद 14 अगस्त 2020 को इनेलो नेता की तरफ से उनके अधिवक्ता कोर्ट में पेश हुए। मामले में अभी तक नौ बार बहस हो चुकी है।

अधिवक्ता विनोद अहलावत ने बताया कि आरोपित बनाए गए पूर्व डीआइजी शमशेर सिंह और पूर्व डीएसपी सुखदेव राज राणा की मौत हो चुकी है। मामले में हरिसिंह के भाई रामफल, बेटे जोगेंद्र, बेटे बिजेंद्र, खरक जाटान निवासी महेंद्र की गवाही हुई। इसके अलावा पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी के भाई धर्मपाल दांगी, एसपी ऑफिस के रिकार्ड कीपर सत्यनारायण और उस समय महम थाने में तैनात ईएसआइ जगदीश की गवाही हुई है।

इसलिए कराना पड़ा था उपचुनाव

जिस समय महम कांड हुआ तब अभय चौटाला के पिता चौधरी ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री थे और उनके दादा चौधरी देवीलाल उप प्रधानमंत्री के पद पर थे। वर्ष 1989 में केंद्र में जनता दल की सरकार बनने के बाद चौधरी देवीलाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा की बागड़ौर देकर खुद उप प्रधानमंत्री का पद संभाल लिया था।

उस समय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं थे। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए नियमानुसार उनका छह माह के अंदर विधानसभा चुनाव जीतना अनिवार्य था। चौधरी देवीलाल ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद महम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यहा पर उपचुनाव कराया गया था।

Related Articles

Back to top button