ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

किसानों का ऐलान- ट्रैक्टर परेड के बाद अब 1 फरवरी को संसद की ओर करेंगे पैदल मार्च

गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने की जिद पर अड़े किसान संगठनों और पुलिस के बीच सहमति आखिर बन गई जिसके बाद 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाल सकेंगे। वहीं आज क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शन पाल सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वो एक फरवरी को दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं से संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे। क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शन पाल ने कहा कि किसान ट्रैक्टर परेड के बाद अगला कार्यक्रम ये ही होगा। इसी दिन ही केंद्र सरकार अपना बजट पेश करेगी।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर हम शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली करेंगे और रैली करने के बाद हम अपने स्थान पर वापस आ जाएंगे। हमारा आंदोलन 26 जनवरी के बाद भी चलेगा।

ट्रैक्टर परेड को मिली मंजूरी
इससे पहले हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस से कई दौर की बातचीत के बाद आखिरकार किसानों को 26 जनवरी यानि की कल को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की मंजूरी मिल गई। किसान संयुक्त मोर्चा की आज देर शाम को आयोजित बैठक में इस बात की जानकारी दी गई।  किसानों ने दावा किया है कि विश्व पटल पर ऐसी परेड न तो किसी ने निकाली होगी और न ही देखी होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी हर स्तर पर मदद का भरोसा दिया है ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो। समय और स्थान को लेकर किसान नेताओं ने कहा कि जब तक प्रत्येक ट्रैक्टर परेड रूट से होकर वापस अपने धरने तक नहीं लौट आता है, तब तक परेड चलेगी। यह 24 घंटे से 72 घंटे तक भी हो सकती है।

किसान नेताओं की अपील
किसान नेताओं ने गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड में शामिल होने वाले लोगों से 24 घंटे के लिए राशन उपलब्ध रखने के साथ ही परेड के दौरान शांति बनाए रखने की रविवार को अपील की। एक किसान नेता ने कहा, ” किसी के पास भी कोई हथियार या शराब नहीं होनी चाहिए। भड़काऊ संदेश वाले बैनर की अनुमति नहीं दी जाएगी।” उन्होंने कहा, ” परेड शुरू करने के लिए तीन स्थान तय किए गए हैं जिनमें सिंघू, टीकरी एवं गाजीपुर बॉर्डर शामिल हैं।” परेड के दौरान किसान नेता अपनी कार में सबसे आगे चलेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि प्रत्येक ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगा रहेगा और इस दौरान लोक संगीत एवं देशभक्ति गीत बजेंगे। प्रत्येक ट्रैक्टर पर केवल पांच लोगों के सवार होने की अनुमति रहेगी। एक किसान नेता ने कहा, ” ठंड को देखते हुए सभी अपनी जैकेट एवं कंबल आदि साथ रखें और सभी को अपनी परेड की शुरुआत के स्थान पर वापस आना है।”

Related Articles

Back to top button