ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

देश में कोरोना के 11,666 नए केस, 123 मरीजों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से सक्रिय मामले पौने दो लाख से कम रह गये हैं और इनकी दर महज 1.62 प्रतिशत रह गयी है। इस बीच देश में अब तक 23 लाख 55 हजार 979 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 11,666 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ सात लाख से अधिक हो गयी है।

राहत की बात यह रही कि इस दौरान 14,301 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 73 हजार 606 हो गयी। सक्रिय मामले 2,758 कम होकर 1,73,740 रह गये हैं । इसी अवधि में 123 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 53 हजार 847 हो गया है। देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.94 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.62 फीसदी रह गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.44 प्रतिशत है। केरल में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 633 सक्रिय मामले बढ़े हैं और सबसे अधिक 5006 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

राज्य में सक्रिय मामले अब 72,476 हो गये हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8.29 लाख हो गया है जबकि 20 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3663 हो गयी है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में इस दौरान 417 सक्रिय मामले कम हुए जिससे कुल सक्रिय मामले 44,624 हो गये हैं। वहीं 2556 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद करीब 19.20 लाख हो गयी है जबकि 32 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 50,894 हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और अब इनकी संख्या 1501 रह गयी है। वहीं नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10,829 हो गयी है। दिल्ली में अब तक करीब 6.22 लाख मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

Related Articles

Back to top button