ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

ठंड से कांपी राजधानी: कोहरे के यू-टर्न ने बढाई मुश्किलें, फिर लौट सकती है शीतलहर

देश के कई हिस्साें में सर्दी का सितम जारी है। शीत लहर का  टॉर्चर झेल रहे दिल्लीवासियों की कोहरे ने और मुश्किलें बढा दी है। वीरवार सुबह  दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते विज़िबिलिटी काफी कम रही। आज राजधानी न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिर्गी दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 से 3 दिन तक माैसम का यही हाल रहेगा, यानी कि इससे राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।

विजिबिलिटी बेहद कम 
एक व्यक्ति ने बताया कि ठंड इतनी है कि गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है। 3-4 दिन से सूरज भी नहीं निकला है। वीरवार सुबह दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद में कोहरे से विजिबिलिटी घटकर कुछ मीटर ही रह गई। आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और सफदरजंग में 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है। इसके साथ अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है।

देरी से चल रही ट्रेनें 
दिल्ली के अलावा एनसीआर के कई शहर भी घने कोहरे की चादर में लिपटे दिखाई दिए। इस सब के चलते नई दिल्ली पहुंचने वाली 17 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोहरे का कहर जारी रह सकता है।  IMD ने अनुमान जताया है कि एक फरवरी के आसपास फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।

इस हफ्ते ठंड से नहीं राहत

विभाग की मानें तो ठिठुरन भरी सर्दी का यह सिलसिला इस पूरे हफ्ते जारी रहने का अनुमान है, उसके बाद कुछ राहत महसूस होगी। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कई इलाके प्रचंड शीतलहर की चपेट में रहे और इस दौरान कुछ इलाकों में सुबह और रात में कोहरा छाया रहा।

Related Articles

Back to top button