ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने रिलेशनशिप का किया खुलासा, राखी सावंत ने जोड़ा था राहुल वैद्य से नाम

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 में एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर आईं टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह जब से शो का हिस्सा बनी हैं तब से वह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में हैं। अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने बिग बॉस 14 में अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड है।

दरअसल बुधवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 14 के एपिसोड में राखी सावंत सभी घरवालों से काफी मस्ती करती हुई दिखाई दे रही थीं। वह राहुल वैद्य की गायिकी की तारीफ करती हैं। इस पर देवोलीना भट्टाचार्जी भी कहती हैं कि हां सच में राहुल बहुत अच्छे गायक हैं। इसके बाद राखी सावंत देवोलीना से पूछती हैं कि क्या उन्हें गायक भी पसंद है। तो वह कहती हैं मुझे सिर्फ गायिकी पसंद है।

इसके बाद राखी सावंत देवोलीना भट्टाचार्जी से पूछती हैं कि क्या वह सिंगल है। इस पर वह सिर हिलाते हुए नहीं में जवाब देती हैं और कहती हैं कि उनका बाहर ब्वॉयफ्रेंड हैं। इसके बाद राखी सावंत देवोलीना भट्टाचार्जी से मजाक करते हुए कहती हैं कि वह इस घर में किसके साथ बैठकर गाना गा सकती हैं। राखी के सवाल पर हैरान देवोलीना कहती हैं कि उनकी (राहुल) गर्लफ्रेंड है और मेरा ब्वॉयफ्रेंड है।

इसके अलावा राखी सावंत बिग बॉस 14 में दर्शकों का फिर मनोरंजन करती नजर आई। उन्होंने राहुल वैद्य से अपने बाल धुलवाएं और अली गोनी से कंडीशनिंग भी करवाया। तीनों जमकर मस्ती करते नजर आए। वहीं बिग बॉस 14 में बुधवार के एपिसोड में निक्की तंबोली, विकास गुप्ता और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच जमकर लड़ाई देखी गई। इसके पहले विकास गुप्ता निक्की तंबोली से अपनी थाली धोने के लिए कहते हैं। इसपर निक्की कहती है कि वह उनके साथ ऊंची आवाज में बात ना करें।

इसके बाद निक्की तंबोली, विकास गुप्ता और देवोलीना के बीच लड़ाई हो जाती है। देवोलीना निक्की तंबोली पर आरोप लगाती है कि वह वीमेन कार्ड खेलती है और बड़ों के साथ बुरा बर्ताव करती है। इसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है। रुबीना दिलैक और विकास गुप्ता के बीच भी बहस हो जाती है। रुबीना विकास गुप्ता पर आरोप लगाती है कि वह टास्क के दौरान ईमानदार नहीं रहते हैं। अभिनव शुक्ला को लगता है कि राहुल वैद्य की सोच 10 रुपए की है। इसके पहले घर में एक टास्क खेला जाता है और कोई भी टीम टास्क में क्वालीफाई नहीं कर पाती है।

Related Articles

Back to top button