ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...
देश

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत ने दूसरे मुल्‍कों को भेंट की 55 लाख कोविड वैक्‍सीन : विदेश मंत्रालय

नई दिल्‍ली। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत दुनिया के कई मुल्‍कों की बढ़चढ़ कर मदद कर रहा है। भारत ने अब तक कई देशों को कोविड-19 वैक्‍सीन की लगभग 55 लाख खुराक भेंट कर चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने गुरुवार को कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में सहयोग करना भारत का कर्तव्य है। भारत अभी भी कई देशों को वाणिज्यिक स्तर पर कोविड वैक्‍सीन की आपूर्ति कर रहा है। यही नहीं अनेक देशों ने कोरोना के टीके भारत से लेने में दिलचस्‍पी दिखाई है।

श्रीलंका को पांच और बहरीन को एक लाख खुराक भेजी 

श्रीवास्तव ने बताया कि भारत ने 20 जनवरी से अब तक अनेक देशों को कोविड वैक्‍सीन की लगभग 55 लाख खुराकें भेंट स्वरूप दी है। भारत ने बृहस्पतिवार को मैत्री टीका अभियान के तहत श्रीलंका को कोविड वैक्‍सीन की पांच लाख खुराक जबकि बहरीन को एक लाख खुराक की खेप भेजी है। इससे पहले भूटान को कोविड-19 वैक्‍सीन की 1.5 लाख खुराक भेट की गई। भारत ने कोविड-19 वैक्‍सीन की मालदीव को एक लाख खुराक, नेपाल को 10 लाख, बांग्लादेश को 20 लाख, सेशल्स को 50 हजार, म्यामां 15 लाख खुराक, मारिशस को एक लाख खुराक भेजी है।

देशों  भारत से मांगी थी मदद

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने बताया कि कोविड वैक्‍सीन की यह आपूर्ति इन देशों से प्राप्‍त अनुरोध के आधार पर की गई है। यही नहीं भारत ने अगले कुछ दिनों में ओमान को कोविड-19 वैक्‍सीन की एक लाख खुराक, कैरिकोम देशों (CARICOM countries) को पांच लाख खुराक और निकारागुआ को दो लाख खुराक भेजने की योजना बनाई है। इसके अलावा प्रशांत द्वीपीय देशों (Pacific Island countries) को टीके की दो लाख खुराक भेजी जाएगी।

इन देशों को भी होगी आपूर्ति

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि जैसा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया है… कोरोना महामारी के खिलाफ जारी वैश्विक लड़ाई में सहयोग करना भारत का कर्तव्य है। भारत सरकार ने इसी कर्तव्‍य के तहत पड़ोसी देशों को सबसे पहले वैक्‍सीन की आपूर्ति करने के साथ दुनिया के बाकी मुल्‍कों को भी टीके की आपूर्ति करने का फैसला लिया है। भारत सरकार ने ब्राजील, मोरक्को और बांग्लादेश को टीके का वाणिज्यिक निर्यात किया है। आने वाले वक्‍त में भारत की ओर से सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और मंगोलिया को भी वैक्‍सीन की आपूर्ति संभव है।

Related Articles

Back to top button