ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

इस राज्य में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने 2 फीसद घटाया VAT

नई दिल्ली। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट की दर में 2 फीसद की कमी की है। सरकार की ओर से गुरुवार को इस बाबत आदेश जारी किए गए। यह आदेश उसी दिन रात 12 से प्रभावी हो गया है। इस आदेश के बाद प्रदेश वासियों को डीजल और पेट्रोल के दामों में थोड़ी राहत मिली है। वैट में कटौती के बाद पेट्रोल 1 रुपए 35 पैसे और डीजल 1 रुपए 32 पैसे सस्ता हुआ है। जयपुर में पेट्रोल के दाम 92 रुपए 51 पैसे और डीजल के भाव 84 रुपए 62 पैसे प्रति लीटर हैं। राज्य में पेट्रोल पर अब 36 फीसद और डीजल पर 26 फीसद वैट लिया जाएगा। पहले दोनों पर क्रमशः 38 फीसद और 28 फीसद वैट लिया जाता था। मालूम हो कि राजस्थान में पेट्रोल डीजल पर देश में सबसे ज्यादा वैट लगता है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया। यहां पर प्रीमियम पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर बिका। जबकि सामान्य पेट्रोल 97.69 रुपये प्रति लीटर बिका। कोरोना के दौरान राजस्व जुटाने के लिए राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 फीसद अतिरिक्त वैट लगा दिया। रेजिडेंट पेट्रोल डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने पिछले दिनों राजस्थान सरकार से वैट कम किए जाने की मांग की थी, इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सरकार से वैट घटाने का आग्रह किया था।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। बदली हुई कीमतें सुबह छह बजे से लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जुड़ जाती हैं जिसके बाद इसके दाम बढ़ जाते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है।

Related Articles

Back to top button