ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक...
मनोरंजन

‘तांडव’ और ‘मिर्जापुर 2’ को लेकर हुए विवाद के बाद अमेजन ने ‘द फैमिली मैन 2’ की टाली रिलीज डेट

नई दिल्लीl वेब सीरीज ‘तांडव’ और ‘मिर्जापुर 2’ के लेकर हुए विवाद के बाद अब अमेजन ने ‘द फैमिली मैन 2’ की रिलीज को टाल दिया हैl इस वेब सीरीज में मनोज वाजपेई की अहम भूमिका हैl अमेजनप्राइम वीडियो ने ‘मिर्जापुर 2’ और ‘तांडव’ वेब सीरीज को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी बड़ी वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ की रिलीज को टाल दिया हैl यह पहले 12 फरवरी को रिलीज होने वाली थीl

‘द फैमिली मैन 2’ वेब सीरीज का ट्रेलर 19 जनवरी को रिलीज किया गया थाl इस बारे में बताते हुए प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘यह सही बात हैl ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ को अब टाल दिया गया हैl मनोज बाजपेई और निर्देशक राज और डीके इससे निराश हैl अमेजन की छवि ‘मिर्जापुर 2’ और ‘तांडव’ के चलते खराब हो रही थीl इनपर लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा थाl अमेजन को अब लगता है कि यह माहौल ‘द फैमिली मैन टू’ जैसी वेब रिलीज करने का नहीं हैl’

सूत्र ने यह भी कहा है,’आपको भी पता है, मुझे भी पता है लेकिन लोगों की प्रतिक्रिया कैसी होगीl यह कोई नहीं जानताl इसके बजाय अमेजन सही समय का इंतजार करेगाl ताकि वह द फॅमिली मैन 2′ को रिलीज कर सकेl’ सूत्रों ने यह भी बताया, ‘निर्देशक राज और डीके का वेब सीरीज को आगे धकेलने से कोई लेना-देना नहीं हैl राज और डीके ने वेब सीरीज डिलीवर कर दी हैl उनका इसपर कोई निर्णय नहीं हैl वह चाहते है कि जब चाहे तब दिखाई जाएl’

कुछ दिनों पहले सर्वोच्च न्यायालय ने भी ‘तांडव’ और ‘मिर्जापुर 2’ के निर्माताओं को राहत देने से मना कर दिया हैl मिर्जापुर टू और तांडव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। तांडव वेब सीरीज में सैफ अली खान और जीशान अयूब की अहम भूमिका थींl वहीं इस वेब सीरीज का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया थाl

Related Articles

Back to top button