ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
खेल

नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू होने पर 11 करोड़ भरतीय छोड़ देंगे WhatsApp का इस्तेमाल, अभी हुआ इतने का नकुसान

नई दिल्ली। WhatsApp को नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते भारत में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इंटरनेट मीडिया लोकल सर्कल्स की तरफ से कराए गए सर्वे के मुताबिक 5 फीसदी भारतीयों ने WhatsApp अकाउंट को डिलीट कर दिया है। जबकि 22 फीसदी भारतीयों ने WhatsApp के इस्तेमाल को कम करने की बात कही है। जबकि 21 फीसद लोगों WhatsApp की जगह दूसरे मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि 75 फीसद ने बिजनेस चैट से परहेज करने की बात कही। 93 फीसद लोगों का कहना था कि वे WhatsApp पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल नहीं करेंगे। भारत में करीब 400 मिलियन WhatsApp यूजर हैं। ऐसे में अगर आंकड़ों के हिसाब से करीब 2 लाख लोगों ने नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते ऐप का इस्तेमाल बंद कर दिया है। वही 8.1 करोड़ लोग दूसरे मैसेजिंग ऐप और 8.8 करोड़ लोगो ने WhatsApp का काम इस्तेमाल करने की बात कही है।

11 करोड़ भारतीय छोड़ सकते हैं WhatsApp का साथ

CMR के शोध के नतीजों के मुताबिक 79% यूजर WhatsApp के इस्तेमाल पर दोबारा विचार कर रहे हैं।  साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) ने हाल ही में किए एक शोध के अनुसार 76% लोगों को WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में पता है। 79% लोग WhatsApp के इस्तेमाल पर दोबारा विचार कर रहे हैं और 28% लोगों ने मई 2021 में नयी नीति को लागू किए जाने के बाद WhatsApp को छोड़ने का निर्णय लिया है। मलब अगर WhatsApp अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को मई में लागू करता है, तो करीब 11.2 करोड़ भारतीय WhatsApp का इस्तेमाल बंद कर सकते हैं।

नई प्राइवेसी पॉलिसी से 49 फीसदी यूजर नाराज

  • WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते 49% यूज़र्स गुस्से में हैं।
  • WhatsApp के 45% यूज़र्स ने तय किया है कि WhatsApp पर कभी भरोसा नहीं करेंगे।
  • WhatsApp के 35% यूज़र्स का मानना है कि WhatsApp ने उनका भरोसा तोड़ा है।
  • WhatsApp के 10% यूज़र्स ने WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर कोई फर्क न पड़ने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button