ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
विदेश

पाकिस्‍तान के बारे में सनसनीखेज खुलासा, शीर्ष नेताओं से हैं आतंकियों के संबंध, उनसे आर्थिक मदद लेने का आरोप

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के आतंकवादियों से सीधे संबंध रहते हैं। यही नहीं आतंकवादियों से उनको धन मिलता है, जिसका इस्तेमाल भारत के कश्मीर में जिहाद के लिए खर्च किया जाता है। इस बात की पुष्टि पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रहीं आबिदा हुसैन ने की है। आबिदा ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अलकायदा आतंकवादी ओसामा बिन लादेन आर्थिक मदद करता था। पाकिस्तान में नवाज शरीफ सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहने वाली आबिदा हुसैन ने इस सनसनीखेज जानकारी को उजागर करते हुए कहा, ‘हां, मियां नवाज शरीफ एक समय ओसामा बिन लादेन से आर्थिक मदद लेते थे।’

संयुक्त राष्ट्र में पाक की राजदूत रहीं आबिदा ने कहा, नवाज लेते थे लादेन से धन

नवाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन पर आतंकवादियों से आर्थिक मदद लेने के गंभीर आरोप सामने आते रहे हैं। इस फंड का इस्तेमाल वह कश्मीर में जिहाद के नाम पर आंतक फैलाने के लिए खर्च करते थे। इस बात की पुष्टि ओसामा बिन लादेन के अंतिम समय में पूरी दुनिया को हो गई थी। अमेरिका ने 2011 में पाकिस्तान के ही एबटाबाद में आधी रात को विशेष ऑपरेशन में ओसामा बिन लादेन को मारा था। पाकिस्तान उस समय तक लादेन के अपने देश में होने से बराबर इन्कार करता रहा था।

विपक्षी नेता ने कहा, विदेशी चंदा मामले का खुलासा होने पर इमरान भी हो जाएंगे बेनकाब

2016 में एक किताब में भी नवाज शरीफ पर अलकायदा से धन लेने की बात कही गई थी। सत्तारूढ़ पार्टी तहरीक ए इंसाफ के सांसद फर्रूख हबीब ने भी आरोप लगाया है कि नवाज शरीफ ने एक करोड़ डालर लादेन से लेकर बेनजीर भुट्टो की सरकार गिराई थी। इधर विपक्षी नेताओ ने भी इमरान सरकार को निशाने पर लेते हुए विदेशी चंदे को लेकर निशाना साधा है। विपक्षी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के नेता फजलुर रहमान ने कहा है कि इमरान खान के फॉरेन फंडिंग केस का खुलासा होने के बाद वह पूरी तरह से बेनकाब हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button