ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
टेक्नोलॉजी

ट्विटर को केंद्र सरकार का नोटिस, किसानों व केंद्र से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्रियों को हटाने का आदेश

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर को नोटिस जारी किया है जिसमें कथित ‘किसान नरसंहार (farmer genocide)’ से जुड़े अकाउंटों व कंटेंट को हटाने के आदेश दिए हैं। दरअसल,  किसान नरसंहार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के (Modi Planning Farmer Genocide) हैशटैग के साथ ट्विटर पर सामग्री पोस्ट की जा रही थी जो देश में जारी किसानों के प्रदर्शन को और भड़का सकती है और लोगों में गलत सूचना फैल सकती है जो वास्तव में गलत है।

दूसरी ओर आज किसानों के समर्थन में पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग जैसे अनेकों अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी ने भी ट्वीट किए। जिसपर सरकार ने कहा कि समर्थन के लिए हाथ बढ़ाने से पहले पूरे मामले की हकीकत और वास्तविकता जान लेनी चाहिए। रिहाना ने अपने ट्विटर पर किसान आंदोलन से जुड़ी खबर शेयर करते हुए लिखा कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? वहीं, पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने कहा है कि हम भारत में किसानों के प्रदर्शन में एकजुटता से खड़े हैं।

बता दें कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को करीब 250 ट्वीट्स / ट्विटर खातों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। इन अकाउंट के जरिए  फर्जी, भड़काने वाले और उत्तेजक ट्वीटस पोस्ट किए जा रहे थे। मंत्रालय ने यह फैसला गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों की अपील के बाद लिया। इसमें कहा गया था कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान ये दिक्कतें पैदा कर रहे हैं और देश की सुरक्षा को इनसे खतरा है। किसान आंदोलन को लेकर इन अकाउंट्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर हैशटैग चलाया गया था।

Related Articles

Back to top button