ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
टेक्नोलॉजी

लाॅन्च से पहले Mi 11 की कीमत का खुलासा, इतना मंहगा होगा ये स्मार्टफोन

नई दिल्ली। Xiaomi ने हाल ही में खुलासा किया गया था कि Mi 11 को ग्लोबल मार्केट में लाॅन्च करने वाली है और यह स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर 8 फरवरी को बाजार में दस्तक देगा। बता दें कि ग्लोबल मार्केट से पहले इसे चीन में लाॅन्च किया जा चुका है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट में मौजूद है। वहीं अब ग्लोबल लाॅन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हो गया है। जिससे स्पष्ट होता है कि चीन की तुलना में ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन की कीमत अधिक होगी।

Mi 11 की संभावित कीमत

टिप्स्टर सुधांशु और 91Mobiles ने यूरोप में लाॅन्च होने वाले Mi 11 स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा किया है। जिसमें बताया गया है कि यूरोप में इस स्मार्टफोन में 8GB + 128GB स्टोरेज माॅडल की कीमत Euro 799 यानि करीब 69,800 रुपये होगी। जबकि 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Euro 899 यानि करीब 78,500 रुपये की कीमत के साथ लाॅन्च किया जाएगा।

चीन में लाॅन्च हुए इस स्मार्टफोन की कीमत पर नजर डालें तो 8GB + 128GB स्टोरेज माॅडल को CNY 3,999 यानि करीब 45,300 रुपये की कीमत के साथ लाॅन्च किया गया है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज माॅडल की कीमत CNY 4,299 यानि लगभग 48,700 रुपये है। इससे स्पष्ट होता है कि Mi 11 स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में चीन की तुलना में मंहगा होगा।

Mi 11 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Mi 11 स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित मीयूआई 12 पर पेश होगा। इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। इसमें 6.81 इंच का 2K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। जबकि 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और 5MP का मैक्रो शूटर मौजूद होगा। फोन में वीडियो काॅलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए यूजर्स को 4,600mAh की बैटरी मिलेगी। जिसमें मी टर्बोचार्ज 55W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध होगा।

Related Articles

Back to top button