ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
विदेश

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बीच हिंसा, हमले में नौ नागरिकों और तीन पुलिसकर्मियों की मौत

यंगून। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बीच आज हिंसा की एक घटना सामने आई है। यहां एक हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है जिसमें 9 नागरिक और तीन पुलिसकर्मी शामिल है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, म्यांमार के स्व-प्रशासित क्षेत्र के पूर्व प्रमुख निकाय सदस्य के काफिले पर एक सशस्त्र हमले में शनिवार को नौ नागरिकों और तीन पुलिसकर्मियों समेत कुल 12 लोगों मौत हो गई।

कमांडर-इन-चीफ ऑफ डिफेंस सर्विस ऑफिस द्वारा जारी एक बयान में भी इस बात की पुष्टि की गई है। उनके मुताबिक, म्यांमार के स्व-प्रशासित क्षेत्र के पूर्व प्रमुख निकाय सदस्य के काफिले पर एक सशस्त्र हमले में कम से कम नौ नागरिक और तीन पुलिसकर्मी मारे गए।

एक बयान के मुताबिक, म्यांमार के कोकांग स्व-प्रशासित क्षेत्र के एक पूर्व केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य यू खिन माउंग लविन के नेतृत्व में काफिले पर म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी (MNDAA) के 20 सदस्यों के एक समूह ने राजधानी लश्किओ से लउकाई के रास्ते पर हमला किया।

बयान में यह भी बताया गया कि इस हमले में नौ नागरिकों और तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और आठ नागरिक और पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूचना दी कि इस बीच सेना ने हाल ही में सशस्त्र समूहों के खिलाफ अपने अभियान की निलंबन अवधि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है।

म्यांमार 1 फरवरी से ही अशांति में है जब सेना ने आंग सान सू की की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के खिलाफ तख्तापलट किया।

Related Articles

Back to top button