ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

कश्मीर का मौसम हुआ सुहावना, रात का तापमान सामान्य से नीचे

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और कश्मीर घाटी में अन्य हिस्सों में तेज धूप खिलने से मौसम फिर से सुहावना हो गया है। यहां रात के तापमान में कई डिग्री की गिरावट और आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। उत्तर कश्मीर में लगभग 55 किलामीटर दूर स्थित विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉटर् गुलमर्ग घाटी का एक मात्र स्थान है जहां तापमान में सुधार देखा गया है और सामान्य बना हुआ है।

सोमवार को बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर घाटी में अगले 24 घंटों के दौरन मौसम शुष्क बना रहेगा। घाटी में सोमवार को छिटपुट इलाकों में बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार से मौसम फिर से शुष्क रहेगा,जिससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है और दिन के तापमान में सुधार होने के आसार हैं। श्रीनगर में रविवार सुबह उठते ही लोगों को खिली हुई धूप का दीदार हुआ। ग्रीष्मकालीन राजधानी में शनिवार को 0.6 डिग्री के तुलना में शहर में रात का तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

अगले 24 घंटों आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे
हालांकि शहर में पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे और न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: लगभग आठ और शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुलमर्ग से एक होटल मालिक ने बताया कि गुलमर्ग में स्की की ढलानें कई फुट बफर् से ढकी हुई है और तेज धूप खिलने से यहां साहसपूर्ण खेलों में हिस्सा लेने वालोें के अलावा पयटर्कों के चेहरों पर खुशी देखी गयी है। पर्यटक विशेष रूप से स्की ढलानों पर स्की का आनंद ले रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पर रात के तापमान में शनिवार से एक डिग्री की गिरावट देखी गयी और यह 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। धूप खिली होने से हेल्थ रिसॉटर् में मौसम सुहावना रहा।

Related Articles

Back to top button