ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर बोले, किसान आंदोलन का स्वरूप सीमित क्षेत्र में, जल्द होगा समाधान

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का स्वरूप सीमित क्षेत्र में है और मंत्री ने उम्मीद जतायी कि इस समस्या का जल्दी ही समाधान कर लिया जायेगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान तोमर ने विपक्षी कांग्रेस पर किसान आंदोलन को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

जल्द होगा समाधान
तोमर ने कहा, ‘देश में किसान आंदोलन का स्वरूप सीमित क्षेत्र में है। सरकार किसानों से वार्ता के लिए तैयार है। मुझे उम्मीद है कि इस समस्या का जल्द ही हल निकाल लिया जाएगा।’ कांग्रेस द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन देने और तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसानों के मुद्दों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। तोमर ने कहा, ‘जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भी कांग्रेस ने स्पष्ट उल्लेख किया था कि यदि वह सत्ता में आएगी तो कृषि सुधार करेगी। अब कांग्रेस इन कानूनों का विरोध कर रही है।’ कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों को बरगलाने का काम कर रही है।

किसानों के नाम पर राजनीति करने में सफल नहीं होगी कांग्रेस
उन्होंने जोर देकर कहा, ‘कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति करने में सफल नहीं होगी।’ जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उन पर आरोप लगाया कि वे कृषि मंत्री जरूर है लेकिन खेती नहीं करते हैं, इस पर उन्होंने कहा, ‘जब कांग्रेस ही उनके (दिग्विजय) बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है तो उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।’ तोमर शताब्दी एक्सप्रेस से रविवार सुबह ग्वालियर पहुंचे और यहां वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button