ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

बिहार में मंत्रिमंडल विस्‍तार के इंतजार की घड़ियां खत्म, सीएम नीतीश के नए मंत्री आज लेंगे शपथ

पटना। आखिरकार बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने उन दावेदारों की सूची सोमवार को सौैंप दी, जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जानी है। भाजपा से सूची मिलने के बाद तय हुआ कि मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। राजभवन ने इस बात की पुष्टि कर दी है। भाजपा और जदयू के बीच पहले से यह फार्मूला तय है कि किस दल को कितने विभाग मिलेंगे।

मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद भाजपा सक्रिय

भाजपा की सूची मिलने से महज दो घंटे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि सहयोगी दल से अबतक उन लोगों की सूची नहीं मिली है, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से तीसरी बार कहा था कि जैसे ही भाजपा से सूची मिलेगी वैसे ही मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य के तुरंत बाद भाजपा सक्रिय हो गई और अपने विधायकों की सूची मुख्यमंत्री को सौैंप दी।

मुख्यमंत्री जब चाहेंगे तब हो जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार

भाजपा ने अपने मंत्रियों के नाम तय किए जाने को ले पिछले हफ्ते दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की थी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने यह कहा था कि मुख्यमंत्री जब चाहेंगे तब हो जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके स्तर से कोई समस्या नहीं है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यह कहा कि विधानसभा के बजट सत्र के आरंभ होने के पहले ही राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।  जदयू से आठ और भाजपा से दस को मिल सकता है मंत्री पद

जदयू कोटे से इनके मंत्री बनने की है चर्चा

जयंत राज कुशवाहा, जमा खान, सुमित सिंह, श्रवण कुमार, संजय झा, मदन सहनी, सुनील कुमार, व लेसी सिंह या बीमा भारती। जयंत राज कुशवाहा बांका के अमरपुर से विधायक हैैं। पहली बार चुनकर आए हैैं। जमा खान ने बसपा से चुनाव जीता था। हाल ही में वह जदयू में शामिल हुए हैैं। श्रवण कुमार नालंदा से जीतते रहे हैैं। पूर्व में भी वह नीतीश कुमार की सरकार मेें मंत्री रहे हैैं। संजय झा विधान पार्षद हैैं। पूर्व में भी वह मंत्री रहे हैैं। मदन सहनी दरभंगा के बहादुरपुर से जीतकर आए हैैं। वह पूर्व में भी मंत्री रहे हैैं। सुमित सिंह जमुई के चकाई से निर्दलीय  प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता था। पूर्व डीजी सुनील कुमार ने भोरे से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते। पूर्व मंत्री लेसी सिंह या फिर बीमा भारती में कोई एक को मंत्री मिल सकता है।

भाजपा से इनकी है चर्चा

शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को हाल ही में भाजपा ने विधान परिषद भेजा है। नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीतते रहे हैैं। संजय सरावगी दरभंगा (टाउन) से कई बार जीते हैैं। सम्राट चौधरी पूर्व में मंत्री रह चुके हैैं।

जदयू के पास इन विभागों का रहेगा जिम्मा

1. गृह 2. सामान्य प्रशासन 3. निगरानी 4. निर्वाचन 5. ग्रामीण कार्य 6. संसदीय कार्य 7. ग्रामीण विकास 8. जल संसाधन 9. सूचना एवं जनसंपर्क 10. ऊर्जा 11. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन 12. योजना एवं विकास 13. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण 14. शिक्षा 15. भवन निर्माण 16. समाज कल्याण 17. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 18. अल्पसंख्यक कल्याण 19. परिवहन

भाजपा के पास रहेंगे ये विभाग

1. वित्त 2. वाणिज्य कर 3. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन 4. सूचना प्रौद्योगिकी 5. आपदा प्रबंधन 6. नगर विकास एवं आवास 7. पंचायती राज 8. स्वास्थ्य 9. पथ निर्माण 10. कला संस्कृति एवं आवास 11. कृषि 12, सहकारिता 13, गन्ना उद्योग 14 उद्योग 15. पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण 16. राजस्व एवं भूमि सुधार 17. विधि 18. पर्यटन 19. श्रम संसाधन 20खान  एवं भूतत्व 21. पर्यटन

Related Articles

Back to top button