ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
खेल

भारत की शर्मनाक हार के बाद ICC Test Championship टेबल में बड़ा बदलाव, इंग्लैंड पहुंची टॉप पर

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला होने वाला है। इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान भारत को 227 रन की करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में टीम भारत हटाकर टॉप पर पहुंच गई। भारत इस हार के बाद चौथे स्थान पर खिसक गया।

चेन्नई टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 192 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने 420 रन का लक्ष्य रखा था और मैच को 227 रन से अपने नाम किया। इस हार की खामियाजा टीम इंडिया को टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में चौथे स्थान पर खिसकर उठाना पड़ा है। इस दमदार जीत के साथ इंग्लैंड पहले स्थान पर पहुंचने में कामयाब हुई है।

टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में बदलाव

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई थी जबकि इंग्लैंड की टीम चौथे नंबर पर थी। अब मामला बिल्कुल उल्टा हो चुका है। इंग्लैंड ने भारत को हराने के साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप में जीत का प्रतिशत 70.1 कर लिया है। न्यूजीलैंड की टीम 70 प्रतिशत जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की 69 फीसदी जीत के साथ तीसरे तो वहीं अब भारतीय टीम 68 प्रतिशत जीत के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।

न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम 

ऑस्ट्रेलिया की टीम द्वारा साउथ अफ्रीका का दौरा स्थगित किए जाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम को फायदा हुआ। टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम बनीं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज के बाद फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा। इंग्लैंड के लॉड्स में 18 जून से 22 जून के बीच यह फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

Related Articles

Back to top button