ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
मनोरंजन

Rajiv Kapoor Death : कपूर परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, ऋषि कपूर के भाई और एक्टर राजीव कपूर का हुआ निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। उनके निधन से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।  ऋषि कपूर के बाद राजीव कपूर की मौत कपूर खानदान के लिए एक बड़ा झटका है।

एक्टर राजीव कपूर को मंगलवार को हार्टअटैक हुआ। तुरंत उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने राजीव कपूर को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राजीव की मौत की पुष्टि करते हुए रणधीर कपूर ने कहा, मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ रणधीर कपूर के अलावा नीतू सिंह ने भी सोशल मीडिया पर राजीव की एक तस्वीर शेयर करते ​हुए ​दुख जाहिर किया।

आपको बाता दें कि राजीव कपूर को आज भी उनकी सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ एकट्रेस मंदाकिनी ने लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा वह ‘एक जान हैं हम’, 1984 में आई फिल्म ‘आसमान’, ‘लवर बॉय’, ‘जबरदस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’ में भी काम किया था। आखिरी बार वह 1990 में जिम्मेदार फिल्म में नजर आए थे। वहीं राजीव ने फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे।

राजीव ने एक्टिंग के बाद उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। राजवी कपूर ने फिल्म ‘हिना’ का निर्देशन किया था, जो कि साल 1991 में आई थी। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर उनके भाई रणधीर कपूर थे। इसके बाद 1999 में उन्होंने ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म का निर्देशन किया था। आपको बता दें कि राजीज कपूर ने साल 2001 में उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी।

Related Articles

Back to top button