ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

Priyanka Chopra को इंसानियत का असली मतलब सिखाने वाले ‘मास्टर’ बने ये एक्टर, अभिनेत्री बोलीं-उनकी दरियादिली ने मुझ पर…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जब से अपनी किताब रिलीज की है, तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी इस किताब का नाम ‘अनफिनिश्ड’ है। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी से जुड़े ढेर सारे अच्छी और बुरी किस्सों को शेयर किया है। किताब में अभिनेत्री ने कई कलाकारों के बारे में भी कई खुलासे किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में बताया है कि उन्होंने किस कलाकार से इंसानियत का असली मतलब सीखा है। यह बात प्रियंका चोपड़ा के बहुत कम फैंस को पता होगी कि उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साउथ सिनेमा की फिल्म ‘थमिजन’ से की थी। इस फिल्म में सुपरस्टार थलापति विजय मुख्य भूमिका में थे। प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी किताब में थलापति विजय के लिए लिखा है कि उन्होंने उनसे इंसानियत का असली मतलब सीखा।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में लिखा, ‘विजय की विनम्रता और फैंस के साथ उनकी उदारता ने मुझ पर एक स्थायी और खास छाप छोड़ी थी’। इस बात को प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक किस्से के साथ शेयर करते हुए विस्तार में बताया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल वह अपनी वेब सीरीज क्वांटिको की शूटिंग न्यूयॉर्क शहर में कर रही थीं। जब फैंस को पता चला कि प्रियंका शहर में शूटिंग कर रही हैं तो वह सभी उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए शूटिंग सेट पर आ गए थे।

उस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने महसूस किया कि थलापति विजय ने उसे ‘थमिजन’ के सेट पर उन्हें क्या सिखाया था। अपनी किताब में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘जैसे कि मैं खड़ी थी और लंच ब्रेक के दौरान उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रही थी तो उस समय मुझे अपने पहले सह-अभिनेता के बारे में ख्याल आया। मैंने अपने फैंस को उनका उदाहरण भी बताया था।’

आपको बता दें कि थलापति विजय साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। इन दिनों थलापति विजय अपनी फिल्म मास्टर की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म मास्टर में थलापति विजय के साथ दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति, मालविका मोहन, अर्जुन दास, एंड्रिया जेरेमिया और शांतनु भाग्यराज मुख्य भूमिका में हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस किताब में उन्होंने अपनी जिदंगी के कई अनसुनें किस्से भी साझा किया हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी ढेर सारे खुलासे किए हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button