ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
विदेश

प्रशांत महासागर में भूकंप का न्यूजीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक असर, सुनामी की चेतावनी

सिडनी। दक्षिण प्रशांत महासागर में शक्तिशाली भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर था। शक्तिशाली भूकंप आने के बाद न्यूजीलैंड, वनुआतू, फिजी और अन्य प्रशांत द्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि यह लॉर्ड होवे द्वीप के लिए खतरा है, जो ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) पूर्व में है।

इसके साथ ही अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर (1 से 3.3 फुट) तक की सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है।

यहां भूंकप आने की संभावना रहती है ज्यादा

बता दें कि इस क्षेत्र में भूकंप आने की संभावना ज्यादा रहती है क्योंकि यह महासागर के चारों ओर भूकंपीय दोष लाइनों की एक घोड़े की नाल के आकार की श्रृंखला ‘रिंग ऑफ फायर’ के साथ स्थित है।

जानिए क्या होता है सुनामी

समुद्र के भीतर अचानक जब बड़ी तेज हलचल होने लगती है तो उसमें उफान उठता है। इससे ऐसी लंबी और बहुत ऊंची लहरों का रेला उठना शुरू हो जाता है जो तेज आवेग के साथ आगे बढ़ता है। इन्हीं लहरों के रेले को सूनामी कहते हैं। मालूम हो कि सूनामी एक जापानी शब्द है जो सू और नामी से मिल कर बना है सू का अर्थ है समुद्र तट और नामी का अर्थ है तेज लहरें। बताते चलें कि 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया और भारत समेत कई देशों में भयानक सुनामी आई थी। जिसमें काफी जान माल का नुकसान हुआ था।

Related Articles

Back to top button