ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

मिशन बंगाल- नड्डा के बाद आज मिशन बंगाल के लिए आ रहे शाह, मतुआ समुदाय के गढ में करेंगे रैली

कोलकाता। बंगाल का जंग जीतने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पूरी ताकत झोंक रखी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय बंगाल दौरे के बाद अब गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री व कद्दावर नेता अमित शाह राज्य के एक दिन के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाने के लिए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

11:30 बजे कूचबिहार से दिखाएंगे परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी, मदन मोहन मंदिर भी जाएंगे

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शाह उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के रास मेला ग्राउंड से सुबह 11:30 बजे भाजपा की परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे और वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले शाह का सुबह 11:10 बजे कूचबिहार के मदन मोहन मंदिर में भी जाने का कार्यक्रम है।

ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय के गढ़ में 3:45 बजे से जनसभा को करेंगे संबोधित

इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय के गढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली ठाकुरबाड़ी मैदान में दोपहर बाद 3:45 बजे से होगी। इससे पहले दोपहर 3:20 बजे शाह ठाकुरनगर में श्री श्री हरिशचंद्र ठाकुर मंदिर भी जाएंगे। दरअसल, बंगाल में करीब 70 से ज्यादा सीटों पर मतुआ समुदाय का खासा प्रभाव है। बांग्लादेश से आए मतुआ समुदाय के लोग वर्षों से यहां शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं। इस दौरान शाह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के क्रियान्वयन को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं क्योंकि मतुआ समुदाय के लोग अपनी नागरिकता को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शाम में 6:00 बजे से कोलकाता में पार्टी के इंटरनेट मीडिया स्वयंसेवकों की बैठक को भी संबोधित करेंगे‌ शाह

उन्होंने बताया कि इसके बाद शाम में 6:00 बजे से केंद्रीय गृहमंत्री कोलकाता में पार्टी के इंटरनेट मीडिया स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित करेंगे। शाह का इससे पहले कोलकाता में देश के एक प्रमुख निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।

पिछले महीने शाह का बंगाल दौरा आखिरी समय में हो गया था रद

बता दें कि शाह पिछले महीने 29 जनवरी को ही राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले थे। लेकिन, राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई भारी हिंसा एवं इसके बाद इजराइली दूतावास के पास हुए विस्फोट की घटना की वजह से उनका बंगाल दौरा आखिरी समय में स्थगित हो गया था।

बता दें कि भाजपा ने बंगाल की सभी 294 विधनसभा सीटों तक पहुंचने के लिए पांच चरणों में परिवर्तन यात्रा निकालने की योजना बनाई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छह फरवरी को नदिया जिले के नवद्वीप से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद तीन दिनों के भीतर दूसरी बार बंगाल दौरे पर आए नड्डा ने मंगलवार को दो और परिवर्तन यात्रा को तारापीठ और झाड़ग्राम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इससे पहले सात फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बंगाल के दौरे पर आए थे और उन्होंने हल्दिया में पहली चुनावी रैली की थी।

Related Articles

Back to top button