ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10 हजार से कम मामले, 100 से कम मौतें

नई दिल्ली।  देश में कोरोना महामारी के हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या 10 हजार से कम रही। इस दौरान 100 से कम लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,309 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 87 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना संकमण के अब तक कुल 1 करोड़ 8 लाख 80 हजार 603 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 5 लाख 89 हजार 230 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले फिलहाल 1 लाख 35 हजार 926 हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 55 हजार 447 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी दर बढ़ी

देश की कोरोना रिकवरी दर बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण से 15,858 ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 97.32% हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 6,636 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 1.25% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.43% है।

देश में 20.40 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 20.40 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 10 फरवरी, 2021 तक 20,40,23,840 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 6,99,185 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में अब तक 75 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 75 लाख 5 हजार 10 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 4 लाख 87 हजार 896 लोगों को टीका लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button