ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

गुलाम नबी आजाद के बाद राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे विपक्ष के नेता

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा में अपना नया नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। बजट सत्र के आखिरी दिन यानि 15 फरवरी को मौजूदा नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद(Ghulam Nabi Azad) का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर लिया है। कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद के बाद राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे(Mallikarjun  Kharge) को नेता प्रतिपक्ष चुना है। कांग्रेस से राज्यसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने के संबंध में संसद के ऊपरी सदन यानि राज्यसभा के अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को खड़गे को आजाद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विपक्ष के नेता के पद पर नियुक्त करने के लिए लिखा है। गुलाम नबी आजाद का 15 फरवरी को कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह पद खाली हो जाएगा। गुलाम नबी आजाद, जम्मू-कश्मीर से उच्च सदन के सदस्य हैं। जम्मू कश्मीर वर्तमान में अनुच्छेद-370 हटाए जाने और केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद वहां कोई विधानसभा सीट नहीं है।

कर्नाटक के एक दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे 2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता थे। कांग्रेस पार्टी को पूर्व और वर्तमान लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद नहीं मिल सका क्योंकि सदन में उनकी संख्या कम थी। नेता प्रतिपक्ष पद के लिए दावा करने के लिए निचले सदन की कुल सीटों का कम से कम 10 प्रतिशत अनिवार्य है।

पीएम मोदी ने कहा था- कठिन होगा अगले विपक्ष के नेता का काम

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता को  भावुक विदाई देते हुए कहा था कि जो व्यक्ति गुलाम नबी जी (विपक्ष के नेता के रूप में) का स्थान लेगा उसे अपना काम करने में कठिनाई होगी क्योंकि वह केवल उनकी पार्टी के बारे में ही नहीं लेकिन देश और सदन के बारे में भी चिंतित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस भाषण में गुलाम नबी आजाद से जुड़े कई पहलुओं पर अपनी राय प्रकट की थी।

Related Articles

Back to top button