ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

पड़ोसी पाकिस्‍तान के कई शहरों में भी भूकंप के तगड़े झटके, 6.4 मापी गई तीव्रता, कुरान पढ़ते दिखे लोग

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में शुक्रवार रात को भूकंप के तगड़े झटके मसहूस किए गए। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (National Seismic Monitoring Centre) के अनुसार भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में 80 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद, खैबर पख्तूनख्वा और वहां के कई शहरों में महसूस किए गए। भूकंप के चलते पाकिस्‍तान में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

पाकिस्तान के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप रात 10:02 बजे आया। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भूकंप के झटके पाकिस्‍तान में राजधानी इस्लामाबाद और खैबर-पख्तूनख्वा के प्रमुख शहरों, पंजाब प्रांत और गुलाम कश्मीर में महसूस किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान में भूकंप के तगड़े झटकों के बाद लोग घरों से बाहर भागते दिखे। कुछ न्‍यूज चैनलों ने लोगों को पवित्र कुरान की आयतें पढ़ते हुए दिखाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्‍तान भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।

दरअसल पाकिस्‍तान में यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें ओवरलैप करती हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्‍तान में चमन फाल्ट देश के लिए अभी भी बड़ा खतरा बना हुआ है। यदि पाकिस्‍तान में आए बड़े भूकंपों के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो पाते हैं कि साल 2005 में 7.6 तीव्रता आया भूकंप बेहद विनाशकारी था। इस भूकंप में 73 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई थी।

पाकिस्‍तान के जियो न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी, मर्दन, उत्तरी वजीरिस्तान, स्वात, मुल्तान, सरगोधा, फैसलाबाद और लाहौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey, USGS) ने बताया है कि ताजिकिस्तान में आए इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। यही नहीं भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान के मुर्गब शहर से 35 किमी पश्चिम में 91.6 किमी की गहराई में था।

Related Articles

Back to top button