ब्रेकिंग
Haryana Food Safety: मिलावटखोरों की अब खैर नहीं; हरियाणा में खुलेंगी 8 नई फूड टेस्टिंग लैब, मोबाइल ल... Kurukshetra News: महिला आयोग चेयरपर्सन की टिप्पणी पर भड़का नर्सिंग स्टाफ; सिविल अस्पताल में किया प्रद... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल; 37 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, देखें... MMCH Palamu News: एचआईवी पॉजिटिव महिला ने छिपाई अपनी पहचान, मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद मचा हड़कंप Shocking Incident in Giridih: गिरिडीह के तुरुकडीहा में पिता बना हैवान; तीन बेटियों की बेरहमी से ली ज... Ramgarh News: नगर परिषद की धीमी रफ्तार पर डीसी ऋतुराज सख्त; योजनाओं को समय पर पूरा करने की दी चेतावन... Ranchi Gangster News: रांची में प्रिंस खान का आतंक; ज्वेलर्स और बिल्डर से मांगी 5-5 करोड़ की रंगदारी RIMS Ranchi News: रिम्स ट्रॉमा सेंटर में भारी बवाल; मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया ... Ranchi News: पंडरा में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का भंडाफोड़; लिंग जांच के आरोप में 3 गिरफ्तार, पोर्टेब... Ranchi Monsoon Alert: मानसून से पहले रांची नगर निगम अलर्ट; जलजमाव रोकने के लिए शुरू हुआ सफाई और अतिक...
देश

पुलवामा के शहीदों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- सुरक्षा बलों पर गर्व

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पीएम मोदी ने सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को अर्जुन बैटल टैंक (M-1A) सौंपा। अर्जिन टैंक को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने विकसित किया है। इस दौरान पीएम ने चेन्नई में मेट्रो रेल फेज़-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन किया। इसके बाद वह लगभग 3:30 बजे कोच्चि पहुचेंगे और विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनका आत्मानिभर भारत के विजन को पूरा करने में योगदान होगा।

PM Narendra Modi Live Updates:

– कोई भी भारतीय इस दिन को नहीं भूल सकता। दो साल पहले पुलवामा हमला हुआ था। हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं जो हम उस हमले में शहीद हुए। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है। उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी: पीएम मोदी

– मैं रिकॉर्ड फसल उत्पादन और जल संसाधनों के अच्छे उपयोग के लिए तमिलनाडु के किसानों की सराहना करता हूं। हमें पानी के संरक्षण के लिए जो भी कदम हो उसे उठाना चाहिए। हमेशा ‘एक बूंद, अधिक फसल’ का मंत्र याद रखना होगा: पीएम मोदी

– चेन्नई ऊर्जा और उत्साह से भरा है। यह ज्ञान और रचनात्मकता का शहर है। आज चेन्नई से हम ई-इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं, ये प्रोजेक्ट इनोवेशन और स्वदेशी विकास के प्रतीक हैं। इनसे तमिलनाडु का और विकास होगा: पीएम मोदी

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी मद्रास के डिस्कवरी कैंपस की आधारशिला रखी। यह कैंपस चेन्नई के पास थय्युर में बनाया जाएगा। पहले चरण में 2 लाख वर्ग मीटर से अधिक एरिया में बनने वाले इस कैंपस के निर्माण में 1000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में मेट्रो रेल फेज़-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन किया और वाशरमेनपेट से विम्को नगर तक यात्री सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई में 293.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ‘चेन्नई बीच और अट्टिपट्टु’ के बीच चौथी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया।

– तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत कुछ किया है कि अम्मा की स्मृति और विरासत तमिलनाडु में संरक्षित है। वह अम्मा की सरकार के प्रयासों के समर्थन में लगातार आगे रहे हैं।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को अर्जुन मेन बैटल टैंक सौंपा। प्रधानमंत्री चेन्नई में विभिन्न परियोजनाओं की आधा​रशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने शनिवार को तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में ट्वीट कर अपनी यात्रा की जानकारी दी। ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ‘कल, 14 फरवरी को मैं चेन्नई (तमिलनाडु) और कोच्चि (केरल) में रहूंगा। कई विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, जो आत्मानिर्भर भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने की गति को बढ़ाएंगे। परियोजनाएं हमारे नागरिकों के लिए ‘ईजी ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देंगी।’

कोच्चि में पीएम मोदी सार्वजनिक क्षेत्र की कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस क्रम में बीपीसीएल की 6,000 करोड़ रुपये की प्रोपलीन डेरिवेटिव्स पेट्रोकेमिकल्स परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा कोचीन पोर्ट पर 25 करोड़ रुपये की लागत वाले अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल सागरिका और कोचीन पोर्ट के पुनर्निर्माण परियजोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग राज्यमंत्री मनसुख एल. मांडविया, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान और विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button