ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

कान्हा नगरी पहुंचे CM Yogi, ज्ञानानंद आश्रम में संतों से की मुलाकात

मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा के दौरे पर हैं। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर में करीब 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सन्त ज्ञानानंद के आश्रम कृष्ण कृपा धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां संतों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ, स्वामी ज्ञानानंद आश्रम के बाद पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार सीएम तीर्थ विकास परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद विजय कौशल जी महाराज के आश्रम भी जाएंगे और देवराह घाट यमुना पर आरती में शामिल होंगे। वहीं साधु-संतों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वृंदावन के संतों का अगर आशीर्वाद बना रहा तो उत्तर प्रदेश सरकार इस ब्रज क्षेत्र को वैश्विक मंच पर पुन स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे और वैश्विक मंच पर इसको स्थापित करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही करीब 300 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। वहीं प्रशासन ने सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। मुख्यमंत्री का काफिला जिन रास्तों से गुजरेगा। उन रास्तों को विशेष रूप से सजाया संवारा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button