ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

UP में कल किसान पंचायत को संबोधित करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर में सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। पार्टी सूत्रों ने रविवार को ये जानकारी दी। किसान तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस ने उनकी दुर्दशा को उजागर करने के लिए अब ब्लॉक स्तरीय बैठकें शुरू कर दी हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, पार्टी के सभी नेताओं को किसानों की मांगों को उजागर करने का काम सौंपा गया है। हम प्रदर्शनकारी किसानों के साथ तब तक खड़े रहेंगे जब तक कि कृषि कानून वापस नहीं ले लिए जाते।

प्रियंका गांधी इससे पहले बुधवार को सहारनपुर में किसानों को संबोधित कर चुकी हैं। चिल्खाना में एक ‘किसान पंचायत’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, जब कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी, तो हम तुरंत इन कृषि कानूनों को निरस्त कर देंगे। हम सभी किसानों के लिए एमएसपी भी सुनिश्चित करेंगे। प्रियंका गांधी ने इससे पहले दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान दुर्घटना में मारे गए युवा किसान नवरीत सिंह के परिवार का दौरा किया था।

Related Articles

Back to top button