ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

ईपीएफओ ट्रस्टी बोर्ड की श्रीनगर में चार मार्च को बैठक, ब्याज दर पर हो सकता है फैसला

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के लिए पीएफ खाताधारकों को कितना ब्याज दिया जाए, इस बारे में चार मार्च को फैसला हो सकता है। उस दिन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ट्रस्टी बोर्ड की श्रीनगर में बैठक होने वाली है

ईपीएफओ के ट्रस्टी रघुनाथन ने कहा- श्रीनगर में चार मार्च को ट्रस्टी बोर्ड की प्रस्तावित बैठक

ईपीएफओ के एक ट्रस्टी केई रघुनाथन ने कहा कि उन्हें श्रीनगर में चार मार्च को ट्रस्टी बोर्ड की प्रस्तावित बैठक की सूचना सोमवार को दी गई है। इस बैठक का एजेंडा भी जल्द मिलने की उम्मीद है। हालांकि सूचना में इसका जिक्र नहीं है कि चालू वित्त वर्ष के लिए ब्याज पर फैसला होगा या नहीं।

ईपीएफओ चालू वित्त वर्ष के लिए ब्याज दरों में कमी कर सकता है 

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चालू वित्त वर्ष के लिए ईपीएफओ ब्याज दरों में कमी कर सकता है। इसके पीछे तर्क यह है कि कोरोना संकट के दौर में खाताधारकों ने पीएफ से बड़ी रकम की निकासी की है। दूसरी तरफ, बड़ी संख्या में नौकरियां जाने से ईपीएफओ में जमा की जाने वाली रकम भी घटी है।

पिछले वित्त वर्ष के लिए ईपीएफओ ने 8.5 फीसद ब्याज दर घोषित की थी

पिछले वित्त वर्ष (2019-20) के लिए ईपीएफओ ने 8.5 फीसद ब्याज दर घोषित की थी, जो सात वर्षों का निचला स्तर था। इन सात वर्षों में सबसे ज्यादा ब्याज दर वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 8.8 फीसद थी।

Related Articles

Back to top button