ब्रेकिंग
पेरू में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप: कांप उठे दक्षिणी एंडीज पहाड़, 'रिंग ऑफ फायर' में बसे देश में द... भारत में गोल्ड लोन का क्रेज: टाटा, गोदरेज और आदित्य बिड़ला जैसे दिग्गजों की एंट्री; ₹3.3 लाख करोड़ क... वायरलेस तकनीक की रीढ़: जानिए हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ब्लूटूथ की भूमिका रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र का क्या है महत्व? जानिए भगवान कृष्ण-द्रौपदी और राजा बलि की पौराणिक कथाएं नींद की कमी से बेजान हो सकती है त्वचा: जानिए अच्छी नींद कैसे बढ़ाती है स्किन का ग्लो और कोलेजन लखनऊ बैंक अफसर मर्डर केस: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने CCTV शेयर कर उठाए तीखे सवाल, 3 अवैध हथियारों की ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय PE बाजार में बदलाव: 'R-फैक्टर' बना निवेशकों की पहली पसंद लखीसराय अशोकधाम भगदड़: जांच रिपोर्ट में अफसरों को क्लीन चिट, बिजली के पोल और बैरिकेडिंग पर फोड़ा ठीक... ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो...
देश

हेमंत बिस्व सरमा की छवि खराब करने की कोशिश, मामले में चार पत्रकार समेत छह गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम के मंत्री हेमंत बिस्व सरमा की छवि खराब करने की कोशिश करने के आरोप में बुधवार को चार पत्रकारों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी लोगों पर  ‘गंदे इरादे’ से हेमंत बिस्व सरमा की अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करने का आरोप है। सभी आरोपितों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किए जाने के बाद पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

गुवाहाटी शहर पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक स्थानीय न्यूज वेबसाइट- प्रतिबिंब लाइव – के प्रधान संपादक तौफीकुद्दीन अहमद और समाचार संपादक इकबाल को ‘साजिश’ की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा दो और पत्रकारों- शिवसागर में स्पॉटलाइट असम के नांग नोयोंमोनी गोगोई तथा बोडोलैंड टाइम्स की पुलि मुचाहरि को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे किसी प्रयास के मामले में पोक्सो कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में मंत्री की पत्नी दिसपुर पुलिस थाना में पोक्सो कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। वेबसाइट पर मंत्री की अपनी बेटी को गले लगाते एक फोटो पोस्ट की गई थी, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। वहीं, मंत्री सरमा ने पत्रकारों से कहा कि यह राजनीतिक साजिश का एक स्पष्ट मामला है। लेकिन इस हद तक नीचे जाने से संबंधित लोगों की घटिया मानसिकता झलकती है। यह फोटो गलत इरादे से पोस्ट किया गया। यह बड़ा ही परेशान करने वाला है, जिससे वह रात भर सो नहीं सके।

Related Articles

Back to top button