ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

एक पुल से दो राज्यों के बीच की दूरी 203 किमी घटेगी, घंटों का सफर मिनटों में होगा

नई दिल्ली। असम और मेघालय के बीच की दूरी 250 किमी है। यहां की जनता 10 साल से ढुबरी और फुलवाड़ी के बीच एक पुल बनाने की मांग कर रही थी। यह पुल बनने से दोनों राज्यों के बीच दूरी घटकर 19-20 किमी रह जाएगी। यह देश का सबसे लंबा पुल होगा। वर्तमान में लोग नाव के जरिये ढाई से तीन घंटे में नदी पार कर पहुंचते हैं।

एनएच 127 को जोड़ेगा: वर्तमान में लोग असम के नारायणन ब्रिज से होकर जाते हैं, जो इस ब्रिज से 60 किलोमीटर दूर है। नया ब्रिज एनएच127 बी के साथ असम को मेघालय से जोड़ेगा। यहां अभी ढुबरी और फुलबाड़ी के बीच छोटी बोट्स चलती हैं और नदी को पार करने में करीब ढाई घंटे का समय लगता है। अब वाहन से 15-20 मिनट में ही पार हो जाएगा।

19.3 किमी लंबा होगा पुल: असम के ढुबरी से मेघालय के फुलवाड़ी के बीच बनने वाला पुल 19.3 किमी लंबा है। यह किसी नदी पर बनने वाला देश का सबसे लंबा पुल होगा और ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया जाएगा।

क्या है महाबाहु-ब्रह्मपुत्र परियोजना: असम में कनेक्टिविटी (संपर्क) के उद्देश्य से महाबाहु-ब्रह्मपुत्र योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत कई छोटी-बड़ी परियोजनाओं को शामिल किया गया है। जिसका मुख्य लक्ष्य आवागमन को आसान बनाना है। इसकी शुरुआत के साथ ही नीमाटी-मजुली द्वीप, उत्तरी गुवाहाटी-दक्षिण गुवाहाटी और ढुबरी- हाटसिंगिमारी के बीच रो-पैक्स पोत का संचालन होगा। इसके अलावा जोगीघोपा में अंतर्देशीय जल परिवहन टर्मिनल भी बनेगा।

तटों के बीच की दूरी कम करना: इन योजनाओं की मदद से रो-पैक्स सेवाओं से तटों के बीच संपर्क बनाने की कोशिश है, साथ ही सड़क मार्ग से यात्र की दूरी भी कम हो जाएगी। नेमाटी और मजुली के बीच रो-पैक्स परिचालन से वर्तमान में वाहनों द्वारा तय की जा रही 420 किलोमीटर की कुल दूरी कम होकर केवल 12 किलोमीटर रह जाएगी।

फोरलेन होगा ब्रिज: लगभग 19.3 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज फोरलेन होगा। वर्ष 2026 से 2027 तक पूरा हो जाएगा।

ढोला-सादिया सबसे लंबा पुल : भारत में अभी सबसे लंबा रिवर ब्रिज (नदी का पुल) ढोला-सादिया है जो 9.15 किलोमीटर लंबा है। इसे पिछले साल ही खोला गया है। परिवहन मंत्रलय के एक अधिकारी ने बताया, च्इस पुल के निर्माण से दोनों की ओर आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और दोनों राज्यों को फायदा होगा।

Related Articles

Back to top button